नई दिल्ली। बाजार खुलते ही सोना फिर से धड़ाम नजर आया है। सोने की कीमत अभी स्थिर हुई है। नीचे गिरते हुए हुए गोल्ड को निवेशकों का सहारा मिला है। दिवाली के सीजन में महंगा होने के बाद गोल्ड अब रुक गया है। शादी के सीजन शुरू हो गए हैं। शादी के सीजन से पहले ही सोने ने नरमी दिखाई है। सोना वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय मार्केट पर निर्भर करता है। सोना ऐसे ही बढ़ता रहा तो निवेशकों की हमेशा ही दिवाली रहेगी।
30 अक्टूबर यानी कल सोने (Gold Price Today) में हल्की गिरावट थी। हालांकि आज सोने में बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही चांदी की चमक (Silver Price Today) भी कम होती हुई दिख रही है। हालांकि कल चांदी में तेजी देखी जा रही थी। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट है। वहीं चांदी में 200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट देखी गई है।
आइए जानते हैं सोने और चांदी का भाव
Gold Price Today
सुबह 10.29 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 120,295 रुपये चल रहा है। सोने में 371 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 118,665 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,666 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price today
सुबह 10.31 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 145,585 रुपये चल रहा है। चांदी में 496 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 144,402 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 1,46,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।