नई दिल्ली। इन दिनों पूरा देश मां दुर्गा का भक्ति में लीन है आज 29 मार्च को मां देवी का धरती पर विराजने का आठवां दिन है अष्टमी के इस खास दिन में मां देवी के आर्शीवाद की कृपा कुछ राशियों पर बरसने वाली है। जान लीजिये वो राशियो के बारे में, जिस पर होगी मां देवी की भक्ति का असर मिल सकता है मनचाहा वरदान।

क्वृषभ राशि- इस राशि के जातकों पर देवी की कृपा बनी हुई है। आपकोजल्द ही कहीं से धन मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आप किसी लाल वस्तु का दान करें।

 मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ दांपत्य जीवन खुशनुमा होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ आपके संबंध अच्छे होगें। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि-आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा। रूका हुआ धन मिलेगा,व्यापारिक में थोड़ी रूकावट आ सकती है, लेकिन चलता रहेगा। शरीर मे थकान महसूस होगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि- नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दि काफी अच्छा साबित हो सकता है। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेगें। व्यापारिक में फैलाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी का आर्शीवाद बना रहेगा।

तुला राशि- आपके आज के दिल सभी कार्य पूरे होगें। रुका हुए पैसा मिलने के असार बन रहे है। धार्मिक कार्य के प्रति आप उत्साहित होगें। हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि- आपको आज के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिस्थितियां प्रतिकूल बन रही हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। गाय को घास खिलाएं, और गणेश जी की पूजा करके दूर्वा घास अर्पित करें।

मकर राशि- आज का दिन आपके शत्रुओं पर भारी पड़ेंगा। रुका हुआ कार्य तेजी के सथ चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार से अच्छे समाचार मिलेगें। काली जी की पूजा करें। लाल चीजों का दान करें।