Hoda Activa 7G: होंडा कंपनी के वाहनों को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस कंपनी पर भरोसा करते हैं। होंडा एक्टिवा एक जाना माना स्कूटर है। इसको बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। यह देश का सबसे ज्यादा सेल किया जाने वाला स्कूटर बन चुका है। अब कंपनी इसी स्कूटर के होंडा एक्टिवा 7जी वर्जन को लांच कर रही है। इसमें कंपनी ने पेट्रोल इंजन के अलावा आपको हाइब्रिड इंजन भी दिया है। इसके अलावा इस नए वर्जन में कंपनी कुछ एडवांस फीचर्स भी दे रही है। जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहें हैं।

मिलेगा डिजिटल ट्रिप मीटर

होंडा एक्टिवा 7G स्कूटर में कंपनी आपको बहुत से एडवांस फीचर्स दे रही है। बता दें कि कंपनी ने इसके एनालॉग मीटर को बदल कर इसमें डिजिटल ट्रिप मीटर लगा दिया है। इसमें आपको स्पीडोमीट तथा डिजिटल ओडोमीटर भी देखने को मिल जाता है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्कूटर की अंडर सीट स्टोरेज को भी बढ़ाया है।

होंडा एक्टिवा 7G स्कूटर के स्मार्ट फीचर्स

आपको बता दें कि इस स्कूटर में आपको टूथ कनेक्टिविटी, कॉल, इंजन किल स्विच, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाते हैं। कंपनी ने इस स्कूटर के फ्रंट को एग्रेसिव स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया है। इसके अलावा इस स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही इसके टायर में भी परिवर्तन किया गया है। बता दें कि इस स्कूटर के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक आपको कंपनी प्रदान करती है।

मिलेगा पॉवर फुल हाइब्रिड इंजन का लाभ

होंडा एक्टिवा 7G स्कूटर में आपको हाइब्रिड इंजन का लाभ मिलेगा। इस स्कूटर में आपको 109 cc वाला दमदार इंजन दिया गया है। इस स्कूटर का माइलेज भी आपको बढ़ा हुआ मिल सकता है। आपको बता दें कि इस नए स्कूटर में आपको 60 kmpl माइलेज से बढ़कर अब 65 से 68 kmpl का माइलेज मिल सकता है।