महिंद्रा बोलेरो अभी तक अपने पुराने लुक में ही नजर आ रही है। क्योंकि पब्लिक में यह पहले से अपनी छवि इसी लुक में बनाए हुए है। महिंद्रा अगले साल तक इसके लुक और फीचर्स में जबरदस्त बदलाव कर सकता है। क्योंकि प्रतिद्वंदी कार कंपनियों ने भी एक से बढ़कर एक कारें निकालनी शुरू कर दी है। महिंद्रा बोलेरो को आने वाले वेरिएंट में स्कॉर्पियों जैसा लुक दिया जा सकता है। क्योंकि महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग स्कॉर्पियो का लुक भी चेंज कर दिया है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई स्कॉर्पियो पहले से भी धाकड़ अवतार में नजर आ रही है।
वर्तमान में बोलेरो के तीन अलग-अलग रंगों जैसे -लेकसाइड ब्राउन, मिस्ट सिल्वर और डायमंड व्हाइट में उपलब्ध है। लेकिन 2022 महिंद्रा बोलेरो के फेसलिफ्ट का संपूर्ण डिजाइन और स्टाइल नहीं बदला जाएगा। बोलेरो की अपनी एक अलग पहचान बनी रहेगी। जिस लुक से पब्लिक उसे पसंद करती है, उसके साथ कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बेहतरीन सुरक्षा के तौर पर नई बोलेरो 2022 को डुअल एयरबैग से लैस किया जाएगा। रियर पार्किंग सेंसर के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) भी जोड़ा गया है। ग्राहक की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और स्पीड अलर्ट की सुविधा भी है। इस SUV में नए अपहोल्स्ट्री और ट्वीक्ड डैशबोर्ड की भी संभावना है। सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया हुआ है। कीलेस एंट्री, यूएसबी,मैनुअल एसी यूनिट और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ इनेबल्ड ऑडियो सिस्टम और कीलेस एंट्री जैसी तमाम सुविधाएं भी इस कार में दी गई है।
नई महिंद्रा बोलेरो के फीचर्स
नई 2022 महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में बात करें फीचर्स की तो वही 1.5L, 3-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन दिया हुआ होगा। जो वर्तमान बोलेरो के मॉडल में लगाया गया है। ऑयल बर्नर 75bhp की पीक पावर पैदा करेगा और 210Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। पीछे के पहियों में एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। यह 2WD सिस्टम के साथ स्थायी रूप से दिया हुआ है।
नई महिंद्रा बोलेरो 2022 में अपडेट के बाद की कीमत में लगभग 40 से 50 हजार रुपये की वृद्धि होने की संभावना है। वर्तमान में, एसयूवी मॉडल लाइनअप बोलेरो की कीमत 8.71 लाख रुपये – 9.70 लाख रुपये है। 2022 की पहली तिमाही में दूसरी पीढ़ी की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोल आउट करेगी नई बोलेरो। एसयूवी को दमदार इंजन के साथ अंदर और बाहर से कई अपडेट करेंगे।