Renault फ़्रांस की कार निर्माता कंपनी है लेकिन यह भारत में भी व्यापार करती है। इसकी बहुत सी कारें भारतीय बाजार में पसंद की जाती है। जिनमें से Kwid भी एक है। यह इस कंपनी की सबसे सस्ती हैचबैक कारों में से एक है। हालही में इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि जल्दी ही Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में आ सकता है। यदि कंपनी को इसे भारतीय बाजार में सेल करना है तो यह आवश्यक है कि कंपनी इसका निर्माण भारत में ही करें हालांकि इसके अधिकतर प्लांट निसान के स्वामित्व में हैं।

Renault Kwid E-Tech में मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें आपको 7.0-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। मैनुअल एसी और वॉयस रिकग्निशन की सुविधा आपको दी गई है। इसके अलावा ऑल पावर विंडो की सुविधा इसमें दी गई है। इसमें ब्रेक असिस्ट के साथ ABS की सुविधा आपको मिलती है। इन सबके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग , हिल-स्टार्ट असिस्ट तथा छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स आपको दिए जाते हैं।

Renault Kwid EV के बैटरी फीचर्स

इस कार में आपको 26.8kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसी के साथ 65PS इलेक्ट्रिक मोटर भी इसमें दिया जाता है। यह मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार को पकड़ लेती है। आपको बता दें कि कंपनी चीन में भी Kwid EV का वर्जन बनाती है। जिसको City K-ZE के रूप में सेल किया जाता है। यह फ़्रांस में दूसरी सबसे अधिक सेल होने वाली EV है। पूरी तरह चार्ज होने पर यह आपको 230 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। बिना सब्सिडी फ़्रांस में इसकी कीमत 20,800 यूरो यानी लगभग 18 लाख रुपये है।

इस समय तक होगी लांच

कंपनी का कहना है कि भारत में उसके 500 आउटलेट हैं। जानकारों का मानना है कि इससाल के अंत तक या 2024 में Kwid EV को लांच कर सकती। है कार बाजार के जानकार कहते हैं कि इसका मुकाबला Tata Punch EV के साथ हो सकता है।