मात्र ढाई हजार किमी चली हुई अच्छी कंडीशन की Hero Splendor Plus आपको 29 हजार रूपए में मिल रही है। पैशन प्रो बाइक आपको स्प्लेंडर की कीमत से भी कम रूपए में मिल रही है। इस पैशन प्रो के लिए आपको महज 23 हजार रूपए ही देने होंगे। ये सभी बाइक्स sawdesi.com पर लिस्टेड है। इसके लिए आपको उस पोर्टल पर जाकर कार्ट में ऐड करना होगा। यहां सेलर से बात नहीं होती। यह बाइक्स स्वदेशी द्वारा ही बेचीं जाती है। पोर्टल पर कस्टमर केयर के नंबर भी दिए गए हैं। जहां से आप कॉल करके मॉडल और अन्य जानकारी सहित फोटो भी अपने whatsapp नंबर पर मंगवा सकते हैं।
Hero Splendor Plus
यह बाइक 100cc में है। इसकी कीमत 29 हजार रूपए तय की गई है। बाइक कुल 2500 किमी चल चुकी है। इस पोर्टल पर 853 से ज्यादा स्प्लेंडर बाइक लिस्टेड हुई है। आप पोर्टल पर जाकर अपने बजट के अनुसार भी बाइक सर्च कर सकते हैं।
Hero Passion Pro
यह बाइक 23 हजार रूपए में बिक्री के लिए लिस्ट की गई है। यह अभी तक कुल 32 हजार किमी चल चुकी है। यदि आपको ऐसी ही दो से अधिक बाइक भी चाहिए तो समान कीमत में मिल जाएगी। Add to Cart करते समय क्वांटिटी भी बढ़ा सकते हैं।
Bajaj Pulsar 135 LS
यह बाइक 2014 मॉडल है। इसकी कीमत 28 हजार रूपए निर्धारित की गई है। यह बाइक bikes24.com पर लिस्टेड है। यह अभी तक कुल 22,944 km चल चुकी है। यह बाइक दिल्ली नंबर में है। इस पोर्टल पर आप अपनी लोकेशन से भी सर्च कर सकते हैं। यह पोर्टल ऐसा है, जहां आपको अपने घर के दरवाजे तक बाइक पहुंचाने की सुविधा दी जाती है।
TVS Apache RTR 180
यह बाइक 2017 मॉडल है। इसे 48 हजार रूपए कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कुल 71 हजार किमी चल चुकी है। यह भी यूपी नंबर में है। पोर्टल द्वारा आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी दी जाती है।