IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में आज हादसे के बाद फिर से बोली शुरू की गई। ऑक्शनियर ह्यूज एडमीड्स स्वस्थ होकर लौटे और बोली प्रारंभ की गई। लेकिन उन्हें अभी आराम दिया जाएगा। इस दौरान उनकी जगह ऑक्शन की कमान चारू शर्मा ने संभाली। आईपीएल में धुरंधर खिलाडियों से ज्यादा नए क्रिकेटर को मिले हैं। पुछल्ले बल्लेबाज भी कमाई में किसी से कम नहीं रहे। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को मिली कितनी रकम।
बोली की शुरुआत शिखर धवन के नाम के साथ की गई। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। श्रेयस अय्यर को आज के ऑक्शन में सबसे ज्यादा 12.25 करोड़ रूपए में केकेआर ने ख़रीदा। शिखर धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। धवन के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
दुनिया के कई क्रिकेटर्स भी आईपीएल में शामिल होने के लिए नीलामी का इंतजार कर रहे हैं। 10 नए विदेशी खिलाड़ियों को भी नीलामी में रखा गया है। नीतीश कुमार रेड्डी अंडर-19 भी ऑक्शन में शामिल किया गया है। इस ऑक्शन में योग्य’ U19 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए सूची में रखा गया है।
टी नटराजन SRH में शामिल
टी नटराजन को फिर से सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में शामिल किया है। काव्या मारन ने टी नटराजन के लिए 4 करोड़ की बोली लगाई।
10.75 करोड़ के निकोलस पूरन
कैरेबियाई विकेटकीपर निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ रूपए की राशि में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में जोड़ लिया है। काव्या मारन की टीम ने वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ रुपए में शामिल किया है।