सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गानों का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना काफी ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इसी बीच इन दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadv)  और काजल राघवानी(Kajal Raghwani) का एक गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लोग यूट्यूब पर काफी सर्च करके देख रहे हैं।

गाने में दोनों की हॉट केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों एक दूसरे के साथ जबरदस्त मस्ती करते नजर आ रहे हैं । काजल राघवानी का हॉट लुक इस गाने में देखते बन रहा है। अपने कातिलाना एक्सप्रेशन और जबरदस्त डांस मुख से काजल खेसारी के धड़कनों को बढ़ा रही हैं।

भोजपुरी फिल्म “दुलहीन गंगा पार के”(Dhulhin Ganga Paar Ke) का”धुकुर धुकुर (Dhukur Dhukur) गाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा गर्दा मचा रहा है। इस गाने को देखते ही देखेते 85 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। खेसारी और काजल रघवानी का ये गाना देख लोग काफी दीवाने हो रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने खुद की आवाज में गया है। आज़ाद सिंह ने इसको लिखा है। वही इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। यहां देखे दोनों का ये जबरदस्त गाने का वीडियो।