नई दिल्ली। इन दिनों ऑटोमोबाइल के बाजार में फोर व्हीलर्स गाड़ियों में Mahindra Bolero की सबसे ज्यादा डिंमाड है। लोग इस गाड़ी को लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन दिनों में मार्केट में महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV Bolero का नया अवतार सामने आया है। जिसका लुक अन्य गाड़ियों से अलग है। इस नए फीचर्स की नई Bolero  अब सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों का लिस्ट में आ गई है।

Bolero का आकर्षक लुक
Bolero इन दिनों भारत में हर किसी की पहली पसंद बु चुकी है। यह दमदार गाड़ी उबड़ खाबड़ सडक पर भी अराम के साथ दौड़ती है। सबसे मजबूत गाड़ियों में एक माने जाने वाली Bolero काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है। इस नई Bolero में कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस SUV के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें चारों पावर विंडो, चार स्पीकर्स के साथ टू-डिन म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर के साथ वाइपर, MID के साथ डिजीटल इंस्ट्रूमेंट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एबीएस, ईबीडी और ड्यूल एयरबैग्स के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। Bolero 2022 की हेडलाइट में ब्लैक हेलोजन के अंदर ही इसे लगाया गया है। इसमें डीआरएल के साथ टर्न इंडीकेटर भी मिलते हैं। इसकी लोअर ट्रिम में फॉग लैंप नहीं मिलता है। एसयूवी की साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Mahindra Bolero में पहले से ज्यादा दमदार इंजन

Bolero 2022 के दमदार इंजन के बारे में बात करें तो कंपनी ने1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बो चार्ज्ड M-हॉक 75 इंजन दिया गया है। जो माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर अधारित है जो स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा देता है, कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो गाड़ी की रफ़्तार को चार गुना बड़ा देता है। इसकी कीमत के बारे में बात करें तो bolero की नई कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है की नई Bolero की एक्स शोरूम प्राइज B4 की कीमत 9.31 लाख रुपये, B6 की कीमत 9.99 लाख और B6 (ऑप्शनल) की कीमत 10.24 लाख रुपये के लगभग रह सकती है।