Auto Expo 2023 आयोजन नोएडा में चल रहा है। देश विदेश की वाहन निर्माता कंपनियां लगातार अपने नए नए वाहनों को वहां पेश कर रहीं हैं। इसी क्रम में अब मारुती ने भी अपनी डिया-स्पेक Jimny 5-डोर SUV को भी प्रदर्शित कर दिया है। इसकी बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। इसके अलावा मारुती ने अपनी FRONX नामक एक अन्य SUV को भी लांच किया है।

Maruti Suzuki Jimny 5-डोर के स्पेसिफिकेशन्स

Maruti Suzuki Jimny को काफी मस्कुलर माना जाता है। इसकी कीमत की घोषणा अभी कंपनी ने नहीं की है। इस SUV की लंबाई 3,985 mm है तथा इसकी ऊंचाई 1,720 mm है जबकी इसकी चौड़ाई 1,645 mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm है तथा इसके व्हीलबेस 2,590 mm हैं। आपको बता दें कि जिम्नी 5-डोर पहले की जिम्नी 3-डोर का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें आपको 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाता है। इसके साथ ही आपको इसके अंदर बटनों से भरा एक डैशबोर्ड भी मिलता है। ndroid Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ में इसमें आपको 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है।

मिलेगा दमदार इंजन

इसमें आपको 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन 103bhp की अधिकतम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में इसको खरीदा जा सकता है। ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम की सुविधा भी इसमें दी जाती है।

दो वेरिएंट में मिलेगी यह SUV

आपको बता दें कि Maruti Suzuki Jimny 5-डोर को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इन दोनों वेरिएंट्स के नाम Zeta और Alfa हैं। इसमें आपको LED हेडलैंप, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-एयरबैग, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ORVM जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, EBD के साथ ABS, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।