Upcoming Mahindra Car: महिंद्रा ने 2022 में स्कॉर्पियो से भी दमदार और बेहतरीन फीचर्स से लेस कार उतारनी शुरू कर दी है। XUV700 के बाद XUV900 के फीचर्स आपको चूज करने पर मजबूर कर देंगे। महिंद्रा स्कॉर्पियो की भी जल्द ही लॉन्चिंग होने वाली है। अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि स्कॉर्पियो को कब मार्केट में उतारा जाएगा। सभी वर्ग और ऐज ग्रुप को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिहाज से महिंद्रा ने बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV500 जैसी दमदार कारों को फिर से अपग्रेड किया है। महिंद्रा जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को भी मार्केट में उतारेगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी डिमांड
महिंद्रा ऑटोमोटिव का अगला लक्ष्य इलेक्ट्रिक सेगमेंट ही है। महिंद्रा जल्द ही अपनी 3 आगामी इलेक्ट्रिक कारों का टीजर जारी करके तहलका मचा दिया। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें हर तरह से अपनी पुरानी एसयूवी जैसी ही होगी। महिंद्रा की तरफ से प्राप्त सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार जुलाई 2022 में लॉन्च हो सकती है।
Mahindra XUV900 कैसी होगी
महिंद्रा ने अभी तक अपनी इस कार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि XUV900 की भी जल्द एंट्री होगी। इस SUV को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने जो टीजर जारी किया है, उसमें धांसू एलईडी लाइट्स दिखाई दिए हैं। महिंद्रा XUV900 के बारे में अभी से खबरों का बाजार बनने लगा है। यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक नजर आने की संभावना भी है।
XUV900 को सूत्रों के मुताबिक यूरोप स्टूडियो में डिजाइन किया जा रहा है। इस कार में झुकती हुई छत, दमदार बंपर्स इसके आकर्षण का केंद्र होंगे। फॉ डिफ्यूजर्स और आड़े टेल लैंप्स भी इसके लुक को चार चांद लगाएंगे। इस एसयूवी की कीमत 15 लाख से 40 लाख रुपये तक होने की संभावना है। आकार में ये SUV काफी बड़ी दिखने वाली होगी और महिंद्रा XUV700 इसके नीचे की जगह घेरेगी।