नई दिल्ली। देश में Maruti Suzuki की जितनी पकड़ है उतनी और किसी कंपनी की नहीं है। मारुती कंपनी की कार Grand Vitara आज 7 सीटर कारों के सेगमेंट में ज़बरदस्त बढ़त हासिल की है। इसके शानदार फीचर्स और इसकी मज़बूती के आगे सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7 सीटर कार Ertiga भी मात खा रही है। अब Maruti Suzuki कंपनी Mahindra की XUV 700 को मात देने के लिए अपनी सबसे बड़ी 7 सीटर कार ग्रैंड विटारा को आने वाले साल 2025 तक बाजा़र में उतारने की तैयारी में है। आपको बतादें Maruti की नई ग्रैंड विटारा कार को सेफ्टी फीचर्स के मामले में 3 से 5 स्टार की रेटिंग मिली है। जानकार बताते हैं कि Mahindra की 7 सीटर कार XUV 700 भी सेफ्टी फीचर्स के मामेल में ज्यादा दमदार नहीं है।

Maruti Grand Vitara के स्पेसीफिकेशन

Maruti Suzuki की Grand Vitara में कंपनी ने 5 लीटर का पावरफुल K15C पेट्रोल इंजन दिया है। मारुती ने इस कार में 104 BPH का इंजन दिया है जो 5 मैनुअल एडवांस गियर बॉक्स, और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। इसमें सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा विटारा में 8 इंच का टच स्क्रीन  दिया है जिसमें नेविगेशन सिस्टम जैसे अडवांस फीचर मौजूद होंगे।

Maruti Grand Vitara में है शानदार फीचर्स

Maruti Grand Vitara में रोड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें व्हीलबेस 5 सीटर कार से ज्यादा हो सकता है, और Maruti Suzuki की दूसरी XUV और SUV से अलग होगा। वेसे जानकार मानते हैं कि विटारा टोयोटा फॉर्च्यूनर जितनी शानदार नहीं होगी, लेकिन इसके फीचर्स टाटा और महिंद्रा से काफी बेहतर होंगे। कंपनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 7 सीटर कार के साथ कुछ और भी फीचर्स मिल सकते हैं। पर इसके विषय में कंपनी ने कोई खास आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

अर्टिगा प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है Grand Vitara

सूत्रों से मिली जानकारी को मानें तो आने वाली नई Grand Vitara मारुती की सबसे ज्यादा डिमांडिंग 7 सीटर कार अर्टिगा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। ये देश में मौजूद XL6 6 सीटर कार को रिप्लेस कर सकती है जो कि अर्टिगा एमपीवी आधारित कार है। ये कार मारुति और टोयोटा के ज्वाइंट वेंचर के साथ बाजा़र में आने वाली एसयूवी होगी जो 7 सीटर हो सकती है।

Grand Vitara की किससे हो सकती है टक्कर

Maruti Suzuki भारत के बाजा़र में पकड़ कमज़ोर होने के खतरे को देखते हुए नई एसयूवी पर काम कर रही है। जिसके आने से Jimny 5-door, Brezza, Baleno और दूसरे SUV को टक्कर दे सकती है, जिसका कोडनेम YTB रखा गया है। इसके अलावा Maruti Suzuki और Toyota JV एक नई मिड साइज एसयूवी पर भी काम कर रहे हैं। यह एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी कारों के लिए मुसीबत बन सकती है