Maruti Baleno 2022: मारुती बलेनो के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। बेहतरीन फीचर्स के साथ यह कार इसी महीने लॉन्च होने वाली है। मारुती बलेनो के फीचर्स की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है। मारुती बलेनो को लेकर Cardekho से बड़ी अपडेट मिली है। कार देखो एक ऐसा पोर्टल है, जहां सभी कंपनी की कारों की डिटेल्स आपको एक ही जगह पर मिल जाती है। कंपनी की तरफ से लीक हुए एक डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अपकमिंग मारुति बलेनो फेसलिफ्ट चंद दिनों के बाद ही लॉन्च कर दिया जाएगा। बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का टोकन रखा गया है।
मारुती सुजुकी बलेनो 2022 के फीचर्स
मारुती बलेनो का माइलेज 22.35 किलोमीटर/लीटर के करीब हो सकता है। पिछले मॉडल के मुकाबले माइलेज थोड़ा सा घट गया है। अपडेटेड वेरिएंट के साथ सभी कारों में ऐसा देखा गया है। फेसलिफ्ट बलेनो और ग्लैंजा दोनों में ही 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन लगाया गया है। भारत में मारुती बलेनो की कीमत लगभग 6.5 लाख रुपए हो सकती है। मारुति अपनी फेसलिफ्ट बलेनो को इसी महीने जल्द ही मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। इस हैचबैक कार के फेसलिफ्ट वर्जन में बहुत से महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। दमदार पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी होगा।
बलेनो के के 6 वेरिएंट होंगे
फेसलिफ्ट बलेनो को बाजार में 6 अलग-अलग वेरिएंट में उतारा जाएगा। सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा, ज़ेटा (O), अल्फा और अल्फा (O) वेरिएंट की कीमत भी अलग-अलग निर्धारित होगी। मारुति ने अपने पुराने सीवीटी आटोमेटिक गियरबॉक्स की जगह नया अफोर्डेबल 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया है। लेकिन यह सिग्मा वेरिएंट के लिए लागू नहीं है। आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर को भी अलग से जोड़ा गया है। सभी कारों में 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जा रहा है।
cardekho.com के मुताबिक बलेनो का एमटी वर्जन 22.35 किलोमीटर का माइलेज देगा। जबकि 23.87 किलोमीटर का माइलेज देती थी। मैनुअल वर्जन के माइलेज हल्की सी कमी देखी गई है। लेकिन ऐसा सभी पुरानी कारों वर्जन में देखा जा रहा है। सभी वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और हेडअप डिस्प्ले होंगे। 9-इंच की टचस्क्रीन यूनिट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और क्रूज़ कंट्रोल जैसे धांसू फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। सभी पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स, चाइल्ड सीट एंकरेज और ESP, हिल होल्ड असिस्ट दिए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए cardekho.com पर जा सकते हैं।