Mileage Tips: बाइक में हीरो स्प्लेंडर और कार में मारुती ऑल्टो को लोग माइलेज के मामले में ही वरीयता देते हैं। बजाज की बाइक्स का माइलेज अच्छा है, लेकिन उसकी रीसेल वैल्यू को देखते हुए लोग सिर्फ माइलेज तक ही सिमित रहते हैं। बजाज प्लेटिना ने काफी बड़ी संख्या में इंडियंस को अपनी ओर आकर्षित किया है। लेकिन फिर भी बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए हर कोई तरकीब अपनाता है। सर्विस करवाते वक्त सभी लोग मिस्त्री से यही पूछते हैं कि यार थोड़ा इसका माइलेज बढ़ा दीजिये। आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में…
मिस्त्री से माइलेज बढ़ाने की स्थिति में आप ज्यादा भारी सामान उस बाइक या कार पर नहीं ले जा सकते। क्योंकी जो खुराक इंजन को चाहिए होती है, वह सही से नहीं मिल पाती। गाडी 40-50 की स्पीड तक चलेगी तब तो अच्छा माइलेज दे देगी। लेकिन उससे ऊपर चलने पर तेल भी ज्यादा चाहिए होता है। ऐसे गाडी दबना शुरू हो जाती है।
car and Bike mileage Tips
बाइक और कार के सभी पहियों में हवा का दवाब सही होना चाहिए। हवा कम या ज्यादा होने की स्थति में माइलेज भी खराब हो जाएगा। पेट्रोल पंप पर हमेशा चेक कराते रहें।
कार या बाइक की सर्विस सही समय पर करवानी चाहिए। यदि सर्विस लम्बे समय तक नहीं करवाते हैं तो गाडी पेट्रोल बहुत ज्यादा पीने लगती है। सर्विस अच्छी और जानकर जगह पर ही करवाएं।
स्पीड के अनुसार ही गियर चेंज किया जाना चाहिए। तीसरे गियर में गाड़ी को रुलाते रहोगे तो वह भी आपको रुलाती रहेगी। गाडी को सही टाइम पर सही गियर देने से माइलेज अच्छा निकलता है। गाड़ी स्टार्ट करने के बाद 50 से 100 मीटर चलने पर ही गियर चेंज कीजिए। उसके बाद स्पीड के हिसाब से बदलते रहें।
बाइक पुरानी होने की स्थिति में उस पर से ध्यान हटाना और ध्यान नहीं रखना भी इसका सबसे बड़ा कारण है। टाइम से ऑयल फ़िल्टर चेंज कराना भी जरुरी होता है।
बाइक को रेड लाइट पर ऑफ कर देना चाहिए। क्योंकि रेड बत्ती लगभग 2 मिनट तक की होती है। इंजन ऑफ नहीं करने की स्थिति में पेट्रोल जलता रहता है। hero splendor Mileage Tips