नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ इन दिनों अपने गाने के चलते काफी सुर्खियां बटोर रहे है इटंरनेट पर उनके गाने इस तरह जमकर कहर ढा रहे है। जिसमें एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनका वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा हैं। लोग उनके हर एक गाने को यूट्यूब पर बार बार रिपीट करके देख रहें हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ऐसी जोड़ी है जिसे लोग हर फिल्म में एक साथ देखना चाहते है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। इन्ही के बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा कुकर गाना भोजपुरी फिल्म “काशी अमरनाथ” का है। इस गाने को अभी तक 15204 681 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को 4 साल पहले रिलीज किया गया था। इसके बावजूद आज हर किसी के दिमाग में आज भी अपनी जगह बनाया हुआ है। गाने को ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर पोस्ट किया गया है। इस गाने को मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है।

वहीं आजाद सिंह ने इस के बोल लिखे हैं। तो मधुकर आनंद ने इसको म्यूजिक दिया है। गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों के रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पीले रंग के साड़ी में रात के अंधेरे में खटिया पर निरहुआ संग आम्रपाली दुबे जमकर रोमांस फरमा रहे हैं। यहां देखे हिट वायरल गाना।

कुकर Cooker - Full Video | Kaashi Amarnath | Dinesh Lal Yadav Nirahua | Madhukar Anand, Indu Sonali