महिंद्रा हमारे देश की पुरानी वाहन निर्माता कंपनी है। देश के लोग इस कंपनी की गाड़ियों पर विशवास करते हैं। आज हम आपको इसकी नई बुलेरो गाड़ी के बारे में जानकारी दे रहें हैं। यह महिंद्रा कंपनी की सबसे अधिक सेल करने वाली SUV है। महिंद्रा कंपनी ने इसको Bolero और Bolero Neo नामक दो मॉडल्स में बाजार में उतारा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब महिंद्रा इसी का एक नया मॉडल बाजार में लाने वाली है। जिसका नाम Mahindra Bolero Neo Plus बताया जा रहा है।

महिंद्रा थार का ही इंजन मिलेगा

आपको बता दें कि महिंद्रा बोलेरो निओ प्लस में 2.2 लीटर का mHawk डीजल कंपनी प्रदान करती है। यही इंजन कंपनी महिंद्रा थार में भी देती है। हालांकि यह माना जा रहा है कि बोलेरो नियो प्लस के लिए इस इंजन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। यह गाड़ी 7 सीटर और 9 सीटर वेरिएंट में लाई जा सकती है। खबर है कि इसका एक एम्बुलेंस वर्जन भी आ सकता है।

इतनी होगी कीमत

Mahindra Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। कंपनी इसी का एक अन्य मॉडल लांच करने वाली है। ख़बरों के अनुसार कंपनी जल्दी ही Mahindra Bolero Neo Plus के नाम से एक अन्य मॉडल बाजार में उतारने वाल है। इसकी कीमत की बात करें तो 10 से 12 लाख रुपये तक इस गाड़ी की कीमत हो सकती है। आपको यह भी बता दें कि बोलेरो नियो प्लस की ऊंचाई 1812mm, लंबाई 4400mm तथा चौड़ाई 1795mm तक हो सकती है।

इलेक्ट्रिक एसयूवी को लांच करेगी महिंद्रा

जानकारी दे दें की इसके बाद में कंपनी XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लांच करेगी। यह इस कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें आपको 39.5kWh बैटरीपैक दिया जाएगा। यह 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार को पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है।