वाहन निर्माता कंपनियां सालभर हुई अपने वाहनों की बिक्री के आकड़ें सभी के सामने रख रहीं हैं। इसी क्रम में अब टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी वर्ष 2022 में हुई अपनी कारों की बिक्री के आकड़ों को सामने रखा है। आपको जानकारी दे दें की टोयोटा कंपनी ने लिए वर्ष 2022 काफी ज्यादा अच्छा रहा। वर्ष 2022 में टोयोटा ने पिछले 10 वर्ष में सबसे अधिक सेल की है।

इससे पहले कंपनी ने वर्ष 2012 में अपना रिकॉर्ड बनाया था। उस समय कंपनी ने 172,241 यूनिट्स को सेल किया था। टोयोटा की ओर से दी गई जानकारी में यह कहा गया की वर्ष 2022 में कंपनी ने अपने वाहनों की 160,357 यूनिट्स को सेल किया है। जो की वर्ष 2021 में सेल किये गए वाहनों से 23 फीसदी अधिक हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि दिसंबर 2022 में कंपनी ने 10,421 यूनिट्स को सेल किया जब की दिसंबर 2021 में 10,834 यूनिट्स की सेल हुई थी।

इन दो कारों की हुई जबरदस्त सेल

टोयोटा ने वर्ष 2022 में हुई वाहनों की जबरदस्त सेल का श्रेय Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross जैसे वाहनों को दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है की इन दो वाहनों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। कंपनी का दावा है कि उसके फॉर्च्यूनर, लेजेंडर, कैमरी जैसे वाहन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं।

कंपनी ने स्ट्रैटजिक मार्केटिंग के एसोसिएट प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा है कि “नए प्रोडक्ट लॉन्च और बिक्री प्रदर्शन दोनों के लिहाज से वाहन निर्माता के लिए वर्ष 2022 जबरदस्त रहा। हमने अर्बन क्रूजर हाईराइडर और इनोवा हाईक्रॉस जैसे शानदार मॉडल पेश किए और दोनों मॉडलों को हमारे ग्राहकों द्वारा बहुत अच्छी तरह से सराहा गया।”सूद ने आगे कहा “कंपनी बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन स्पेस और फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी में टोयोटा की पेशकशों के बारे में और अधिक चर्चा करने की उम्मीद कर रही है. वह नए साल में बिक्री की गति को जारी रखने के लिए भी आशान्वित हैं।”