चीनी कंपनी Vivo ने V23e 5G को लॉन्च किया था। अब Vivo इससे भी धांसू फ़ोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Vivo V23e फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 128 GB स्टोरेज दिया गया है। 4,050mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है। अब वीवो का एक फ्लैगशिप डिवाइस जल्द ही लॉन्चिंग की तैयारी में है। यह फ़ोन 3C लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2170A के साथ पेश किया गया है।
हालांकि अभी तक मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Vivo X Note हो सकता है। यह फोन पहले Vivo Nex 5 के रूप में आ रहा था, लेकिन अब यह वीवो एक्स नोट मॉनीकर जरिए लॉन्च किया जाएगा। जल्द ही इसकी पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।
इस डिवाइस के सभी फीचर्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक वीवो एक्स नोट में 7 इंच सैमसंग AMOLED E5 डिस्प्ले होने की संभावना है। यह क्वाड एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा। 120Hz रिफ्रेश रेट को ऑफर भी करेगा। लीक जानकारी के मुताबिक,वीवो एक्स नोट में क्वालकॉम के फ्लैगशिप 8 जेन 1 चिपसेट वाले प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB ROM का विकल्प भी दिया जाएगा।
Vivo X Note Features
Vivo X Note के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की संभावना है। कैमरा में 50-मेगापिक्सल का सैमसंग S5KGN1 प्राइमरी कैमरा, सेकंड 48-मेगापिक्सल का Sony IMX598 लेंस और थर्ड 12-मेगापिक्सल का Sony IMX663 स्नैपर और 5x ज़ूम से लेस 8-मेगापिक्सल का OV08A10 कैमरा भी दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरे को लेकर जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
वीवो एक्स नोट में 5,000mAh की बैटरी जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फ़ोन का वजन 221 ग्राम तक हो सकता है।