Gold Price: सोने के भावों में तेजी से वृद्धि के बीच गिरावट ने खरीददारों में उम्मीद जगा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज सोने के भावों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में सोना आज 406 रुपये की बढ़त के साथ 53,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया। सोने के भावों में तेजी की ख़ास वजह इस वक्त के रूस और यूक्रेन के बीच बने हालात है। सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) के मुताबिक, सोने के भावों में अभी और कई दिनों तक तेजी बनी रह सकती है। आज सोने के भाव सर्राफा कमेटी के मुताबिक 54750 रूपए प्रति दस ग्राम रहे हैं। चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 71700 रूपए प्रति किलोग्राम में बिकी है।
शेयर बाजार और कमजोर डॉलर के चलते भी सोने भाव में ज्यादा ख़ास फर्क नहीं देखा गया। रुपया में 3 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। डॉलर के मुकाबले रूपए 76.90 पर बंद हुआ।
सोने के आज के ताजा भाव
Today Latest Gold Price की बात करें तो आज सभी शहरों में 400 रूपए के करीब वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोने के भाव 54750 रूपए है। वहीँ 22 कैरेट सोने के भाव 5220 रूपए प्रति दस ग्राम है। 18 कैरेट सोने के भाव 4390 रूपए प्रति ग्राम हैं। 14 कैरेट सोने के भाव 3590 रूपए प्रति ग्राम है। इन भावों को देखकर लगा रहा है कि सोना इसी महीने में 60 हजार तक पहुँच सकता है।
Gold Return की कीमत
गोल्ड रिटर्न की बात करें तो 300 रूपए प्रति ग्राम लेस किया जाता है। इसके लिए आपको गोल्ड और उसकी शुद्धता के साथ बिल लेकर जाना होगा। बिल नहीं होने की स्थिति में आपको लैब टेस्ट कराकर उसकी शुद्धता का आंकलन करना होगा। लैब टेस्ट के जरिए ही उस गोल्ड की कीमत का निर्धारण किया जाएगा।