Gold Price सोने की कीमत में आज 500 रूपए इ ऊपर की तेजी देखी गई है। सोने की कीमत सेंसेक्स के गिरने के साथ ही बढ़ जाती है। लोग अपने पैसे को सुरक्षित करने के चक्कर में पैसा सोने पर ही लगा देते हैं। मार्केट बढ़त होती है तो सोने का पैसा भी मार्किट में झोंक दिया जाता है। लेकिन मार्केट के डाउन होते ही लोग अपना पैसा निकालकर सोने में लगा देते हैं। सोने में अधिक पैसा लगने के बाद कीमतों में अचानक से वृद्धि देखने को मिलती है। सोने की कीमत सभी शहरों में राज्यों के कर और उत्पाद शुल्क के बाद तय होती है। इंडिया में सोने का एक ही भाव होता है, लेकिन शहरों के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।
Gold Price Today
आज सोने की कीमत 50 हजार 190 रूपए रही। सोने के भाव में 500 रूपए तक की तेजी देखी गई। सोना खरीदने वालों के लिए समय अभी सही है। क्योंकि मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में भी वृद्धि देखी जाएगी। सोने की कीमत 58 हजार रूपए तक जा सकती है। आज के तीन साल पहले सोने की कीमत 26 हजार रूपए तक थी। किसी भी देश में संकट और आपात स्थिति में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है। इंडिया का बजट आने पर भी सोने की कीमतों में कमी या वृद्धि देखी जाएगी।
इंडिया के आम बजट 2022 में बड़ी घोषणाओं के बाद मार्केट में तेजी देखी जाएगी। मार्केट में तेजी होने के साथ ही सोने की कीमतों में कमी आएगी। लोग बजट से पहले ही मार्केट में जमकर पैसा लगाएंगे। मार्किट में पैसा लगने के कारण अन्य कीमती धातुओं और क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू लेगी। जयपुर में सोने की कीमत 50 हजार रूपए थी। दिल्ली में 150 रूपए अधिक थी। मुंबई में दिल्ली की तुलना में कीमत कुछ कम रहती है।