Gold Price: सोने की कीमतों में आज तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। शादी का सीजन आने से पहले ही सोने ने फिर से अपना रुख बदल लिया है। शादियों की चमक के सामने सोने ने अपनी चमक को कम कर लिया है। सर्राफा बाजार के मुताबिक,24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 53100 रूपए देखी जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 4980 रूपए प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोना 4150 रूपए का एक ग्राम है। सबसे निचले स्तर पर सोना 3350 रूपए प्रति ग्राम का 14 कैरेट सोना है। चांदी की कीमतों की बात करें तो यह आज 70200 रूपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
सोना कैसे खरीदें
सोने की कीमतों का आंकलन करने के बाद आप सीधे होलसेल वाली दूकान से अपना गोल्ड बुक करा सकते हैं। कुछ फर्म होती है, जो सोने और चांदी को बेचने का कारोबार करती है। यहां से ज्वेलर्स भी सोना और चांदी खरीदते हैं। सोने की उस वक्त की कीमत आपको देनी होती है। सोना बढ़ने की कीमत में आप उसे 10 दिन बाद उसी जगह पर बेच भी सकते हैं। सोना कितना महंगा है और कितना सस्ता है इसके लिए भाव सर्राफा बाजार पर भी देख सकते हैं। सर्राफा के हर दिन के अलग-अलग भाव होते हैं। शहरों में सोने और चांदी के भाव सर्राफा के आधार पर ही चलते हैं।
सोने के भावों में वृद्धि
रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते सोने की कीमतों ने ऊंचाइयां तो पकड़ ली, लेकिन वहां तक टिक नहीं सकी। सोने की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय मार्केट पर निर्भर करती है। इसके लिए दुनिया भर में बैठे निवेशक ही जिम्मेदार होते हैं। युद्ध की स्थिति में सभी लोग अपना पैसा सुरक्षित करना चाहते हैं, ऐसे में अन्य जगहों से पैसा निकालकर सोने में लगाना शुरू कर देते हैं। सोने की कीमतों में अचानक से वृद्धि की यह भी सबसे बड़ी खासियत होती है।
सोना बनवाते समय सोनार को अतिरिक्त पैसा न देवें। क्योंकि ज्वेलरी बनते समय कुछ प्रतिशत सोना वो अपने पास रख लेते हैं। और उस सोने की जगह मिलावट की जाती है। सोना नरम होता है इसलिए उसमें चांदी या तांबा मिलाया जाता है। यदि आप जेवराती सोने के भाव देते हैं तो आपको मेकिंग देनी होती है। लेकिन 24 कैरेट सोने के भाव देने पर मेकिंग फ्री होती है।