नया साल आने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। सरकार ने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की सौगात दी है। मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों वेतन में निश्चित वृद्धि की जा सकेगी। सरकार द्वारा मूल वेतन पर 11 फीसदी डीए बढ़ाने से अब यह 31 फीसदी हो गया है। वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 20 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इस वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल महीने से मिल सकेगा। tazahindisamachar.com के मुताबिक इसका लाभ मध्यप्रदेश राज्य के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यकर्मियों के डीए में वृद्धि की घोषणा की है। साथ ही कहा कि कोरोना काल में महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा पाए थे। अब हम इसे बढ़ाकर 31 फीसदी कर रहे हैं। अप्रैल से सभी राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिल सकेगा। केंद्र सरकार और अन्य सभी राज्य भी डीए में एक निश्चित वृद्धि कर रहे हैं।
2022-23 DA For Govt Employee
महंगाई के अनुसार साल में एक बार सभी राज्य कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के तौर पर भत्तों को बढ़ाया जाता है। डीए बढ़ने से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों का मासिक वेतन 2000 हजार रूपए से लेकर 25000 रुपये बढ़ जाएगा। सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 में छह हजार करोड़ रुपये का भार आएगा।
Salary increased
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 फीसदी की वृद्धि के साथ डीए का ऐलान कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को वर्तमान में लागू 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी तक ले जा सकती है। वेतन वृद्धि का लाभ केंद्र के कुल 50 लाख से अधिक कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा।