नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम के बाद से रसोई गैस पर भी मंहगाई की मार पड़ी है। जिससे घर का बजट लगातार गिरता ही जा रहा था। इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब राज्य सरकार की ओर से  आम लोगों के लिए गैस सिलेंडर के दाम पर राहत भरा दाम जारी हो गया है। नए सरकारी फैसले के बाद अब गैस सिलेडंर का दामों पर काफी ईजाफा हुआ है जो गैस सिलेंडर आपको 1000 रूपए से ज्यादा दाम पर मिलता था अब वो आपको महज सिलेंडर ₹500 में उपलब्ध होगा और 1 साल में 12 सिलेंडर इस कीमत पर लोग खरीद सकेंगे। गहलोत सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को यह तोहफा दिया है।

1 अप्रैल से नए नियम होगें जारी
राज्य सरकार द्वारा जारी की जाने वाली इस नई योजना का लाभ ग्राहक 1 अप्रैल 2023 से उठा पाएंगे। उज्ज्वला योजना से जुड़े हुए बीपीएल और गरीब परिवारों को 1 साल में 12 सिलेंडर महज ₹500 प्रति सिलेंडर के दर से ले सकेंगे, इतना ही नहीं सरकार के तरफ से इन लोगों को रसोई के सामान और उसकी किट भी उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें गैस चूल्हा और लाइटर इत्यादि शामिल होंगे।

राजस्थान में मिलेगा सबसे सस्ता मिलेगा सिलिंडर

1 अप्रैल 2023 से जारी किया जाने वाला यह नया नियम राजस्थान राज्य में रह रहे लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। लोगों को महंगे गैस सिलेंडर से निजात दिलाएगा. आपको बताते चलें कि मौजूदा समय में गैस सिलेंडर के दाम हजार रुपए से ऊपर हैं जिसके वजह से सब्सिडी योजना के बावजूद भी गरीब और बीपीएल परिवार सिलेंडर हासिल करने से पीछे हट रहा है।

आपको बताते दें कि इस समय में सबसे ज्यादा गैस के दाम स्थानीय टैक्स के चलते बिहार में है।  यहां लोग एक सिलेंडर के लिए 1151 रुपए दे रहे हैं