Latest Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने ने अपनी चमक बिखेरी है। सोने के भाव में आज ऊंचाई देखी गई। आज दस ग्राम सोना 51300 पहुंच गया है। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना शुक्रवार को 50214 रुपये था। सोने के भाव में एकदम से एक हजार रूपए की तेजी देखी गई है। आज चांदी के भाव 65400 रूपए है। मार्केट में थोड़ी बहुत हलचल से भाव ऊपर निचे हो सकते हैं।
Today Gold Price
खूंटेटा फर्म जयपुर के मुताबिक़ सर्राफा में जेवराती सोने के भाव 22 कैरेट 4920 रूपए प्रति ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड के भाव 4090 रूपए प्रति ग्राम है। जबकि 14 कैरेट के भाव 3290 रूपए प्रति ग्राम है। सबसे ज्यादा लोग जेवराती सोने में 22 कैरेट को काम में लेते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर 14 कैरेट तक को काम में लिया जाता है।
रिटर्न गोल्ड के भाव में 300 रूपए की कटौती की जाती है। ऐसे में आज के रिटर्न गोल्ड के भाव 49900 रूपए 10 ग्राम के हैं।
सोने के ताजा भाव चेक करने के लिए आप कमेंट बॉक्स में MSG टाइप कर सकते हैं। सोने के भाव हमेशा सेंसेक्स पर निर्भर होते हैं। सेंसेक्स गिरता है तो लोग अपने पैसों को सरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश कर देते हैं। लेकिन सेंसेक्स बढ़ता है तो लोग सोने से पैसा निकालकर मार्केट में लगा देते हैं।
सोना खरीदते समय आपके पास बिल जरूर होना चाहिए। साथ ही गहने बनवाने पर आपके पास लैब का सर्टिफिकेट होना चाहिए। हॉल मार्क किया हुआ ही सोना खरीदना चाहिए। लैब टेस्ट कराने पर 50 रूपए लगते हैं। ऐसे में आपके लिए शुद्धता की पहचान करना भी आसान हो जाएगा।