भोजपुरी फिल्मों की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और बिहार में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। जिस भी फिल्म में इन दोनों ने एक साथ काम किया है वो सुपरहिट रही है, अब दोनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाये हुए हैं। इस दोनों के गाने आये दिन वायरल होते रहते हैं।

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ लगभग 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हुआ है। इस जोड़ी का हमेशा कोई ना कोई गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता ही रहता है। निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। आज हम आपको निरहुआ और आम्रपाली का एक ऐसा ही सुपरहिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी रोमांटिक हो जाएंगे।

इस जोड़ी का भोजपुरी गाना ‘भीतर के तीतर’ एक बार फिर से निरहुआ के फैंस पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स रोमांस करते नजक आ रहे हैं, दोनों ने इस गाने में रोमांस की सभी हदें पार कर दी हैं। इस गाने में आम्रपाली दुबे हरी साड़ी में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं, और निरहुआ के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह अंतरा ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने को म्यूजिक शंशाक सिंह ने दिया है और गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं।

हरी साड़ी पहने आम्रपाली, निरहुआ के साथ कातिलाना अंदाज में रोमांस और डांस करती नजर आ रही हैं। आपने निरहुआ और आम्रपाली को कई बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते देखा गया है, लेकिन इस गाने में दोनों के रोमांस से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।