जयपुर न्यूज़। मूंगफली की बुम्बर पैदावार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मूंगफली के भाव भी काफी नरम रहे हैं। कुछ मंडियों में तो लोगों ने लूट भी मचा रखी है। किसानों की फसलों को ऐसे खरीदते हैं जैसे मरे का माल हो। 5-6 लोगों को पकड़कर उनसे कम बोली लगवाकर माल खरीद लेते हैं। कई किसान तो मंडियों से वापस अपनी गाडी ले आते हैं। मूंगफली की कीमत में इस बार काफी नरमी देखी जा रही है। ऐसे में तो किसान अपने घर पर रखकर दुकानों से ही कमाई कर सकते हैं।
जड़िया मूंगफली के भाव
कम पानी के चलते जड़िया मूंगफली की फसल तैयार की जाती है। मूंगफली खाने में स्वाद तो होती है, लेकिन यह गुणकारी कम होती है। जड़िया की कीमत सबसे कम होती है। जड़िया मूंगफली की मार्केट में प्राइस है 5000 से ऊपर। मंडियों में दलाल इनको 4400 के करीब में खरीद रहे हैं। मंडियों में इनके भाव तक नहीं लगा रहे।
मूंगफली 441 के भाव
यह मूंगफली खाने में ज्यादा स्वाद तो नहीं होती है। लेकिन इसकी कीमत फिर भी अच्छी है। मंडी में इसकी कीमत 6500 तक लगा रहे हैं। बाजार में इसकी कीमत लगभग 7100 रूपए है।
मूंगफली M13 के भाव
यह मूंगफली खाने में जितनी स्वाद होती है, उतना ही ज्यादा इसमें तेल भी निकलता है। इस मूंगफली को उगाने के लिए पानी भी ज्यादा चाहिए होता है। इस मूंगफली में तेल भी काफी निकलता है। यह मूंगफली मार्केट में भी 7500 रूपए तक बिक रही है।