नई दिल्ली। देश में जितनी तेजी से सड़कों का विकास हो रहा है, उस पर यात्रा करना लोगों की जेबों पर उतना ही भारी पड़ रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां 10 किलोमीटर के भीतर यात्रियों को 2-2 बार टोल टैक्स देना पड़ जाता है। और नेशनल हाइवे के किनारे बसे लोगों की तो और भी बुरी स्थिति बन जाती है, उन्हें गांव से निकलते ही टोल टैक्स देना पड़ जाता है। इसी मुद्दे पर लगातार देशभर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास शिकायातें आती रही हैं जिसको देखते हुए नितिन गटकरी ने एक नई योजना बनाई है। इस योजना की जानकारी बीते दिनों नितिन गटरी ने लोकसभा में दी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नई योजना के तहत अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यदि ये योजना लागू हो जाती है तो अब बार-बार ना तो टोल पर रुकना होगा और न ही बार-बार टोल टैक्स देना पड़ेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक आने वाले समय में हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या भी घट जाएगी। इसके अलावा टोल प्लाजा के आस-पास रहने वालों को जो बार-बार टोल टैक्स देना पड़ता था अब उससे भी रहत मिलने वाली है। सरकार की ये नई योजना क्या है आइये देखते हैं इस आर्टिकल में।

टोल प्लाजा के नज़दीक रहने वालों को नहीं लगेगा टोल टैक्स

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि हाईवे के नज़दीक रहने वालों की लगातार शिकायतें मिलती रहती थीं कि उन्हें गांव से निकलते ही टोल टैक्स देना पड़ता है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। देशभर में लोगों की इस समस्या को देखते हुए नितिन गडकरी ने इसका समाधान खोज निकाला है। गडकरी ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक आने वाले समय में जल्द ही स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से राहत मिल जाएगी। स्थानीय निवासियों के लिए पास जारी किया जाएगा  जिसे दिखाकर वे हाईवे पर बिना टैक्स दिए सफर कर सकेंगे।

नई योजना 3 महीने में होगी लागू

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जो जानकारी दी है , उसके अनुसार आगामी 3 महीनों में देशभर में जितने भी टोल प्लाजा संचालित हैं उनकी संख्या घटाई जाएगी। इतना ही नहीं, इस योजना में 60 किलोमीटर के भीतर केवल एक टोल प्लाजा रहेगा। बीच के सभी टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा बढ़े जिससे सरकार को टोल से और आमदनी हो। इससे टोल प्लाजा के नज़ीक रहने वालों को टोल से राहत भी मिल जाएगी।