नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन दिनों मनोरदजन के साथ-साथ कमाई करने का एक बडा जरिया बन चुका है। लोग घर बैठे इससे लाखों की कमाई कर रहे है। इंस्टाग्राम पर तरह तरह की रील्स डालकर लोग पैसा कमा रहे है इसी के बीच छोटे मोटे आम इंसान से लेकर बड़े बड़े सेलिब्रिटिज तक YouTube से जमकर कमाई कर रहे है। अब YouTube भी कमाई का एक नया जरिया लेकर आया है। अभी तक लोग Youtube पर वीडियो पोस्ट करके कमाई करते थे। लेकिन अब YouTube के वीडियो की जगह YouTube Shorts ले रहा है। YouTube Shorts पर 15 सेकेंड के वीडियो बनाए जाते हैं। हालांकि पहले इन 15 सेकेंड के वीडियो से कमाई नहीं होती थी। लेकिन अब YouTube की तरफ से 15 सेकेंड के वीडियो पर  लोग जमकर कमाई कर रहे है।

कैसे YouTube Short से होगी है कमाई, जानें फॉर्मूला
YouTube ने कहा कि Shorts मॉनिटाइजेशन लागू किया जा रहा है। इसके कमाई का प्रॉसेस बिल्कुल YouTube की तरह रहेगा। कमाई का फॉर्मूला तीन चीजों पर तय करेगा। पहला की आपके सब्सक्राइबर्स ज्चादा होने चाहिए। उसी हिसाब से विज्ञापन मिलेगा। दूसरा आपके Short वीडियो का वॉच टाइम कितना है, वो आपकी कमाई तय करेगा। तीसरा आप किसी ब्रांड को प्रमोट करके भी कमाई कर पाएंगे।

कैसे होगी YouTube Shorts से कमाई

YouTube Shorts मॉनिटाइज करने की प्रक्रिया 1 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। इसके बाद यूजर्स को शार्ट ऐड रेवेन्यू के टर्म और कंडीशन के फॉर्म को भरना होगा। इसके लिए सभी पार्टनर को नए YouTube पार्टनर प्रोग्राम के टर्म को स्वीकार करना होगा। यदि आप इस फॉर्म को नहीं भरते हैं, तो आप YouTube शार्ट से कमाई नहीं कर पाएंगे। इस फॉर्म को भरने के लिए 10, 2023 का वक्त दिया जाएगा।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके Youtube चैनल को मॉनिटाइजेशन एग्रीमेंट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में आप YouTube shorts Video के कंटेंट क्रिएटर्स हैं, तो आपको तुरंत YouTube की टर्म और कंडीशन वाले फॉर्म को भर देना चाहिए।

ऐसी रिपोर्ट है कि YouTube Short मॉनिटाइजेशन प्रोग्राम को मार्च 2023 से लागू किया जा रहा है। मतलब अगर आप पहले नियम और शर्त मान लेते हैं, तो मार्च 2023 से कमाई का मौका होगा।