Bihar Board 10th Result 2023: बिहार स्कूल बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम हुए घोषित कर दिए गए है। इसी के साथ राज्य के 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों के इंतजार का अंत हो गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा 31 मार्च 2023 को कर दी गई है। जो छात्र और छात्राएं अपने परिणाम को जानना चाहते है वो लोग जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

लड़कों ने मारी बाजी

बिहार में 81.4 प्रतिशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं। तो वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार पासा पलटता हुआ नजर आया है। इस साल लड़कियों के बजाए लड़कों ने बाजी मारी है।

इस साल की बिहार 10वीं बोर्ड में लड़कियों को मात देकर लड़कों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 570 छात्र पास हुए हैं। वहीं लड़कियों के पास होन के आकड़ें 6 लाख 43 हजार रहे हैं।

नंबर वन  रैंक की हासिल

जारी किए बिहार 10वी बोर्ड के परिणामों के लिस्ट में मोहम्मद रुम्मान अशरफ नम के लड़के ने 500 में से 489 अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की हैं।

पिछले तीन सालों में बिहार बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

इस साल बिहार बोर्ड में जारी किए गए 10वीं के नतीजों के अनुसार  81.04 फीसदी छात्र-छात्रओं पास हुए है। वही साल 2022 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा है, जबकि साल 2021 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.17 के करीब था। वहीं, साल 2020 में बिहार बोर्ड दसवीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 80.59 दर्ज किया गया था।