नई दिल्ली : एक समय ऐसा था जब रानू मंडल अपनी आवाज से जगह जगह चर्चा का विषय बना हुआ करती थी। और इसी आवाज के चलते उन्हें लोगों ने जमीं से आसंमा पर बैठा दिया था। उनकी तुलना लोग लता मंगेशकर के साथ तक करने लगे है। रातों रात स्टार बनी रानू मंडल के एक गाने से उनकी किस्मत बदल गई। लेकिन काफी लंबे समय से गुमनामी जिंदगी जी रही रानू मंडल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही है। रानू मंडल का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बाइक पर बैठी दिखीं रानू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। रानू ने उस दौरान नीले रंग की नाइटी और बालों को खोलकर रखा हुआ हैं। वहीं साथ में बैठा लड़का व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ग्रीन स्ट्राइप्स वाली शर्ट और जींस में नजर आ रहा है। रानू के साथ बैठा लड़का कुछ गाते नजर आ रहे हैं. हालांकि रानू को इस तरह देख सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें लेकर अजीब कमेंट्स भी कर रहे हैं.

यूजर्स के अजीबोगरीब कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो पर अजीबोगरीब कमेंट्स आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रानू मंडल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऊपर वाले से डरो गरुण पुराण मे इसकी अलग सजा है’।