आज के समय में पशुपालन सिर्फ किसान लोग ही नहीं कर रहें हैं बल्कि शहरी लोग भी व्यवसाय के तौर पर पशुपालन कर रहें हैं। देखा जाए तो पशुपालन एक अच्छे मुनाफे वाला काम है। काफी लोग पशुपालन कर अच्छा पैसा कमा रहें हैं। हालांकि पशुपालन के अंतर्गत कई प्रकार के पशुओं का पालन किया जाता है लेकिन आज हम आपको पशुपालन के अंतर्गत बकरी पालन के बारे में जानकारी दे रहें हैं। आइये अब आपको बताते हैं की बकरी पालन के लिए आप किस नस्ल की बकरी का पालन करें ताक़ी आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सके।
आप यदि बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको जानकारी दे दें समय में बकरियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। जिनका पालन किया जा रहा है। लेकिन यदि आप बिजनेस के तौर पर बकरी पालन करना चाहते हैं तो बता दें की आप सिरोही नस्ल की बकरी का पालन करें। असल में यह बकरी काफी ज्यादा मात्रा में दूध देती है। बता दें की यह बकरी 750ml से लेकर 1 लीटर तक दूध दे देती है। इसके दूध की डिमांड काफी अधिक है तथा यह काफी महंगा भी बिकता है। दूसरी बात यह है की सिरोही नस्ल की बकरी को पालने में खर्च भी काफी कम आता है।
अब आपको बताते हैं की सिरोही नस्ल की बकरी आखिर मिलती कहां है। जानकारी दे दें की सिरोही नस्ल की बकरी राजस्थान, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पायी जाती हैं। लेकिन अब इस नस्ल की बकरियां अन्य प्रदेशों में भी पायी जाने लगी हैं। सिरोही बकरी सभी प्रकार के चारे को आसानी से खा लेती हैं। इसके अलावा ये बकरियां मीठा, कड़वा तथा खट्टा चारा भी आसानी से खा लेती हैं।
ये बकरियां आकार में कुछ छोटी होती हैं। इनका रंग भूरा होता है। इनके शरीर पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं तथा इनके कान सामान्य से कुछ लंबे होते हैं। इनमें मादा की लंबाई 62cm तथा नर बकरे की लंबाई 80cm तक होती है।
Realme 21 अक्टूबर को चीन में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme GT 8 Series लॉन्च…
OnePlus 15: लॉन्च से पहले ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट! 12GB रैम, Snapdragon 8 Elite…
Vivo X200 Pro 5G: अगर आप 200 मेगापिक्सल के धमाकेदार कैमरे वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने…
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का आज भी कोई मुकाबला नहीं है। सपना चौधरी के डांस…
Nokia G42 5G Smartphone: नोकिया के स्मार्टफोन पूरी दुनिया में तहलका मचा रहे है. इसी…
OnePlus 10R 5G Smartphone: महज 3480 रूपए देकर वनप्लस का शानदार फ़ोन खरीद सकते हैं।…
This website uses cookies.