Miscellaneous india

सपने में मदद मांगती थी लाश, घटना स्थल पर पहुंच पुलिस के उड़े होश

नई दिल्ली। सपने असल में सपने ही होते हैं, उनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं होता। ऐसी बातें आपने खूब सुनी ही होंगी हालांकि एक शख्स के सपने ने पुलिस को एक गुमनाम लाश तक पहुंचा डाला। देखा जाए तो घटना किसी फ़िल्मी कहानी की तरह ही लगती है लेकिन बता दें की यह घटना पूरी तरह से प्रामाणिक है। जानकारी दे दें की यह घटना महाराष्ट्र के रत्‍नागिरी के भोस्‍ते घाट से सामने आयी है।

युवक को सपने में दिखी लाश

जानकारी दे दें की महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के निवासी निकित को सपने में एक लाश दिखाई पड़ती थी। यह लाश उससे बार बार मदद की गुहार लगाती थी। निकित ने इस तथ्य के बारे में जानकारी के लिए खेड़ पुलिस थाने में अपनी बात रखी। पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार निकित ने बताया की उसको सपने में खेड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पहाड़ी पर एक व्यक्ति का शव नजर आता है। वह शव उससे मदद की गुहार भी लगाता है। इस बारे में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस को मिला शव

आपको जानकर हैरानी होगी की इस मामले की जांच जब पुलिस ने की तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने देखा की सपने में दिखाई पड़ने वाले स्थान पर आम के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। शव सड़ चुका तथा उससे बदबू आ रही थी। वहीं पेड़ की डाली पर प्लास्टिक की रस्सी के साथ एक तौलिया भी लटकी हुई थी। शव से कुछ ही दूरी पर मृतक व्यक्ति का सर भी पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने पर एफआईआर दर्ज कर ली। वर्तमान में पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

निकित को ही सपने में क्यों दिखा शव

इस पूरे मामले में सबसे हैरानी भरा तथ्य यह है की निकित आर्य तथा सपने का आपस में क्या संबंध है। आखिर सपना निकित को ही क्यों नजर आया। इसके बारे में जानने के लिए पुलिस ने निकित की हिस्ट्री को खंगाला तो पता लगा की वह कुछ दिन पहले गोवा गया था और वहां से गुजरात गया था। वहीं निकित का कहना है की गोवा जाने के बाद में उसे क्या हुआ था इस बारे में उसको कुछ याद नहीं है। निकित ने कहा की सपना आने के बाद में वह उस शव की तलाश में खेड़ आ गया था। निकित ने उस जंगल का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जहां से पुलिस को वह शव बरामद हुआ है।

THS

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।

Recent Posts

Realme GT 8 के बेस वेरिएंट GT 8 के डिज़ाइन ने लड़कियों को किया दीवाना, Ricoh कैमरा पेरिस्कोप लेंस

Realme 21 अक्टूबर को चीन में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme GT 8 Series लॉन्च…

1 day ago

गीकबेंच ने खोले मोबाइल के राज, 12GB रैम और 7300mAh बैटरी में सबसे धाकड़ फ़ोन

OnePlus 15: लॉन्च से पहले ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट! 12GB रैम, Snapdragon 8 Elite…

1 day ago

7 हजार कम में Vivo X200 Pro 5G फ़ोन में मिल रहा 200MP कैमरा

Vivo X200 Pro 5G: अगर आप 200 मेगापिक्सल के धमाकेदार कैमरे वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने…

1 day ago

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने ‘चोली के पीछे पर दिखा जलवा, बूढ़ों ने छोड़ी लाठी

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का आज भी कोई मुकाबला नहीं है। सपना चौधरी के डांस…

1 day ago

ठण्ड के मौसम में नोटों की गर्मी की आहट, मात्र 11,499 रूपए में 2nd edition Nokia G42 फ़ोन

Nokia G42 5G Smartphone: नोकिया के स्मार्टफोन पूरी दुनिया में तहलका मचा रहे है. इसी…

1 day ago

गुल्लक से 3480 रुपये निकालकर खरीद लें OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन

OnePlus 10R 5G Smartphone: महज 3480 रूपए देकर वनप्लस का शानदार फ़ोन खरीद सकते हैं।…

2 days ago

This website uses cookies.