Rajasthan Assembly Election 2018 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी किये है मगर वादे लगभग दोनों के एक जैसे ही लग रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के वादों की अगर तुलना की जाए तो फर्क साफ महसूस होगा। भाजपा सरकार में रहते हुए वो वादे कर रही है जो शायद चाहती तो पूरा किया जा सकता था। लेकिन कांग्रेस जो वादे कर रही है वो भाजपा सरकार में उठाए गए मुद्दे और आंदोलन के साथ लोगों से मांगे गए सुझावों के आधार पर बनाए गए है। भाजपा ने पिछले चुनावों में 15 लाख नौकरियों के वादे को नहीं निभाया लेकिन इसबार डेढ़ लाख सरकारी नौकरी सहित 50 लाख रोजगार सृजन का वादा किया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बताया की इस शासन में विश्वविद्यालय बंद कर दिए गये। कांग्रेस ने 2 लाख कर्जमाफी सहित बुजुर्ग किसान पेंशन योजना का वादा किया। आइए दोनों ही पार्टियों की घोषणा की तरफ एक नजर डालते हैं।
भाजपा : शिक्षित बेरोजगार को 5 हजार रूपए महीना भत्ता
कांग्रेस : शिक्षित बेरोजगार को 3500 रूपए भत्ता और प्रतियोगी परीक्षाओं में निशुल्क यात्रा
भाजपा : 250 करोड़ का ग्रामीण स्टार्टअप फण्ड और 1 लाख करोड़ के सहकारी ऋण
कांग्रेस : किसानों की कर्जमाफी, कृषि यंत्र जीएसटी से बाहर, बुजुर्ग किसानों को पेंशन
भाजपा : शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन राशि
कांग्रेस : बालिका/महिला शिक्षा निःशुल्क
भाजपा : डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों सहित 50 लाख रोजगार सृजन करने का वादा
कांग्रेस : युवाओं को हर संभव रोजगार की योजना
भाजपा : पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा
कांग्रेस : पत्रकार सुरक्षा कानून सहित सभी लंबित प्रकरण निपटाए जाएंगे