नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बीएसएनल जेटीओ की ओर से हजारों पर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भारतीय संचार निगम लिमिटेड भर्ती की तरफ से राजस्थान बीएसएनल जेटीओ भर्ती 2023 के लिए कुल 11705 पदों के लिए भर्ती निकाली जा रही है।
जो लोग रोजगार प्राप्त करने के लिए इस तरह की न्यूज को पढ़कर आवेदन करने की सोच रहे है तो पहले यह जान लीजिए कि बीएसएनल जेटीओ भर्ती 2023 की ओर से निकाली गई भर्ती की खबर फर्जी है। जारी किए गए नोटिफिकेशन की खबर पर पुष्टि करने पर पता चला कि ऐसी कोई खबर आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।
Please beware from fake news. This news report about #BSNL JTO recruitment 2023 is not true.#FactCheck #FakeNews
— BSNL India (@BSNLCorporate) January 4, 2023
No such notice/ advertisement is issued by BSNL. You can find authentic BSNL news only on our website https://t.co/dRs4tHBU40 pic.twitter.com/XhGzKXxDc5
अधिसूचना के अनुसार, BSNL में 11000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है, यह सभी जेटीओ के पद हैं, वायरल खबर के अनुसार, बीएसएनएल जेटीओ भर्ती अधिसूचना 31 दिसंबर को जारी की गई थी। और इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू होकर 31 जनवरी 2023 तक रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार bsnl.co.in पर जाकर सही जानकारी देख सकते हैं। इस साइट पर जाकर नोटिफिकेशन नाम के सेक्शन में जाएं यहां देखें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जबकि सोशल मीडिया पर जमकर इस भर्ती अधिसूचना को वायरल किया जा रहा है। आप इस लिंक पर जाकर इसकी सच्चाई के बारे में जान सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट और बीएसनएल की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने के बाद जो सच्चाई सामने आई है उसके बाद पता चला है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 11705 पदों के लिए कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।
फर्जी भर्ती सूचना में वह सारी जानकारी है जो इसे विश्वसनीय बनाती है। फर्जी अधिसूचना पीडीएफ के तहत इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा, पद, पद संख्या तक हर एक जानकारी देखने को मिल सकती है। इतना ही नही फर्जी नोटिस में कर्मचारियों के वेतन की भी जानकारी है और बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को रुपये के ई1 आईडीए वेतनमान पर अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ऐसा बताया गया है। आगे यह भी जानकारी है कि सीधी भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों के अलग-अलग वेतनमान होंगे।
फिर आरआरबी ने इस नोटिस को फर्जी बताया है,उम्मीदवारों इस तरह की नोटिफिकेशन को पहले क्रॉस चेक कर लें इसके बाद ही अप्लाई करें।