नई दिल्ली: आगंनवाड़ी में भर्ती की तलाश कर रही महिलाओं के लिए नोतरी पाने का मिल रहा है सुनहरा मौका। महिला एवं बाल विकास के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS), उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 52000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो महिला इन पदो को पाने के इच्छुक है वे उम्मीदवार Anganwadi की आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती बिना परीक्षा के की जाएगी। हालांकि इन पदों से संबंधित कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर उम्मीदवार काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अब नए वर्ष 2023 में नए आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। UP Anganwadi के लिए जैसे ही नोटिफिकेशन जारी किया जाता है उसके बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://balvikasup.gov.in/ पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। आइए पहले जान लें आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयुसीमा, योग्यता और सैलरी के बारे में जानते हैं…
UP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
आगंनवाड़ी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना जरूरी है।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर: के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
आंगनबाड़ी सहायिका: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 05वीं पास होना चाहिए.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए