पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई तरह के निर्यण लिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने मीडिया के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। मीडिया किसी भी प्रकार की सैन्य कवरेज को नहीं दिखाएगा और ना ही छापेगा। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को बंद किया जा रहा है। भारतीय जनता को किसी भी प्रकार से डरने की जरुरत नहीं है। हर एक मायने में भारत वर्तमान में पाकिस्तान से दोगुना ताकत रखता है।

पाकिस्तान के फैसले

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है। अब भारतीय विमानों को कई घंटे का समय अतिरिक्त लग रहा है। ईंधन ज्यादा लगने के साथ समय भी ज्यादा लग रहा है। पाकिस्तान को भी करोड़ों रूपए का नुक्सान हो रहा है। पाकिस्तान को मिलने वाली फीस भी बंद हो गई है। पाकिस्तान ने भारत के सभी हर तरह का व्यापार बंद कर दिया है पाकिस्तान ने भारत के एक्शन के बाद वीजा निति और भारतियों को भी देश छोड़ने के आदेश कर दिए थे।

भारत के फैसले

भारत ने 5 कड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि स्थगित कर दी। वाघा अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया। राजनयिक मिशन की संख्या 30 कर दी गई। पाकिस्तान के लिए सार्क वीजा रद्द कर दिया गया।

Present Situation

भारत के पास 172 और पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं । भारत हाल ही में पाकिस्तान से परमाणु हथियारों की संख्या में आगे निकला है। हम परमाणु हथियारों के संबंध में No first use policy अपनाए हुए हैं दुनिया में केवल दो ही देश हैं इसे फ़ॉलो करते हैं भारत और चीन। दुनिया में 12,121 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9,585 सैन्य तैनाती के लिए तैयार हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगभग 2,100 हथियारों को हाई अलर्ट अलर्ट स्थिति में रखा गया है । यह अधिकांश अमेरिका,रूस द्वारा और चीन की है।

मीडिया और जर्नलिज्म में 20 वर्षों के अनुभव और बड़े TV और अख़बारों के संपादकों की प्रेरणा...