नई दिल्ली। आज के समय की बदलती दिनचर्चा में लोग इतने व्यस्त हो चुके है कि अपने शरीर पर ध्यान देना भी जरूरी नही समझ रहे है। दिनभर काम करने के बाद लोग सिर्फ पेट को भरने के लिए किसी भी चीज का सेवन करके अपनी भूख मिटा लेते है। जिसके चलते शरीर में  थकान के साथ कमजोरी घर करने लग जाती है। और इस तरह कमजोरी से शरीर में कई बीमारियां घिरना शुरू होजाती है। यदि आपके शरीर में भी इसी तरह की थकान देखने को मिल रही है तो आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जिसको अपरनी डाइट में शामिल करने से कई तरह की बीमारी को पल भर में दूर कर सकते है। जाने भुने हुए चने के लड्डू..

यह देसी लड्डू कामकाजी महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों की ग्रोथ  के लिए भी काफी पावरफुल  दवा मानी जाती है। इन लड्डू का सेवन करते रहने से थकान और खून की कमी दूर होती शिकायत होती है,जिन बच्चों की हाईट नहीं बढ़ रही और खेलते हुए थक जाते हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

भुने हुए चने के लड्डू बनाने की जरूरी सामग्री

50 ग्राम अखरोट की गिरी

50 ग्राम खरबूजे की गिरी

50 ग्राम मूंगफली की गिरी

100 ग्राम भुने हुए चने

50 ग्राम किशमिश

150 ग्राम गुड़

भुने हुए चने के लड्डू बनाने का तरीका

सबसे पहले ऊपर दी गई सभी सामग्रियों के देसी घी में अच्छी तरह भून लें

इसेक बाद भुने हुए चनों को मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें

बाकी चीजों को भी अच्छी तरह पीस लें

इन सबको मिलाकर लड्डू बना लें

इन्हें आप एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं