आजकल सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के वीडियो लगातार डाल रहें हैं। इनमें ऐसे वीडियो काफी संख्या में हैं। जिनमें कोई न कोई लड़की या महिला आपको डांस करती मिल जाती है। वीडियो चाहें जैसे हों लेकिन सभी का मूल उद्देश्य एक ही होता है की वीडियो बनाने वाला फेमस हो जाए। इस प्रकार से देखा जाए तो वीडियो बनाना खुद को फेमस करने का ही दूसरा रूप कहा जा सकता है। हालही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला खेत के बीच खूबसूरत ओर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। लोग इस वीडियो काफी पसंद कर रहें हैं।

पीहू यादव का डांस हो रहा है वायरल

पीहू यादव को आप शायद ही जानते हों। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ओर खुद के वीडियो बनाकर डालती रहती हैं। पीहू यादव भी सपना चौधरी की ही तरह हरियाणवी गानों पर डांस करती हैं। हालही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे पीली साड़ी पहने हुए हैं ओर जबरदस्त डांस करती नजर आ रहीं हैं। खेत के बीच फिल्माया यह वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

रंगीला अहीरवाल - Desi Haryanvi dance by Peehu Yadav | Renuka Panwar | Desi Records कबूतर Kabootar

सोशल मीडिया पर हैं लाखों फैंस

पीहू यादव सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा उनके फ़ॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि पीहू यादव शादीशुदा हैं तथा उनके एक बच्चा भी है। पीहू ने शुरुआत में अपनी एक वीडियो ऐसे ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। ,लेकिन अगले दिन ही उस पर 12 लाख से अधिक व्यूज थे। इसके बाद पीहू ने लगातार वीडियो बनाना शुरू किया ओर आज वे एक प्रसिद्द वीडियो क्रियेटर हैं।