BMW M 1000 RR जब भी मार्केट में बीएमडब्ल्यू की बात होती है, सभी लोगों के मन में शानदार कार और बाइक नज़र आने ही लगती है बीएमडब्ल्यू में अपनी एक नई 1000 RR बाइक को लांच किया है। आपको बता दे इसे मार्केट में बहुत ज्यादा पसंद किया जाएगा। 

कंपनी ने इसकी डिटेल्स साझा की है जिस दौरान उन्होंने बताया कि इस शानदार बाइक में आपको 999 सीसी का इनलाइन 4 सिलेंडर पावरफुल इंजन दिया जाएगा। इस मॉडल में आपको 211 bhp की पावर और 113 nm का पिक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता भी आपको मिल रही है। यह बाइक सिक्स स्पीड गियर बॉक्स पर काम करेगी।

BMW M 1000 RR Price 

कंपनी की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस मॉडल का स्टैंडर्ड वेरिएंट आपको 49 लाख रुपए में मिल जाएगा। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। वहीं अगर हम इसके कंपटीशन वेरिएंट की कीमत की बात करें तो आपको बता दें इसकी एक्स शोरूम कीमत 55 लाख रुपए है। अपने फीचर्स और लाजवाब डिजाइन के सामने यह कीमत बहुत कम है। 

Must Read

फीचर्स भी है लाजवाब 

अगर हम इस शानदार मॉडल के फीचर्स के बारे में बात करें तो आपको बता दें इस बाइक में आपको डुएल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, 7 राइड मोड, लॉन्च कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्टीयरिंग स्टेब्लाइजर, क्रूज कंट्रोल जैसे कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। आपको बता दे इसके फ्रंट व्हील पर आपको 320 mm डुएल डिस्क और रियर व्हील में 220 mm डिस्क ब्रेक की सुविधा दी जाएगी।

स्पीड का नहीं है कोई मुकाबला

जैसे कि हमने आपको बताया मार्केट में बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों का तोड़ नहीं है। स्पीड के मामले में तो इसने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। सिर्फ 3.1 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल करने की इसकी क्षमता है। इसके अलावा आपको बता दे इस बाइक की टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार है।