आज हम आपको दही खाने के फायदे बताएंगे। अक्सर लोग दही को ठंड के मौसम में खाना परहेज करते हैं। क्योंकि हर किसी को ऐसा लगता है कि ठंड के मौसम में दही हमारे लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जिस वजह से काफी लोग ठंड के मौसम में दही बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। लेकिन दही हमारे लिए काफी ज्यादा हेल्थी होता है।

दही काफी पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। ये हमारे हड्डियों को मजबूत करता है। वही दही का सेवन हमारे स्किन के लिए भी काफी सही साबित होता है। हर कोई गर्मियों में दही का सेवन काफी ज्यादा करता है। वही ठंड के मौसम में दही का सेवन लोगों को सर्दी खांसी जैसे बीमारियों की वजह से डर पैदा कर देता है। जिस वजह से लोग सर्दी में दही का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं।

लेकिन हम आपको बता देगी यह लोगों का वहम है, कि ठंड के मौसम में दही के सेवन से सर्दी खासी को बढ़ाता है। वही दही ठंडा करता है। हालांकि 1 न्यूट्रिशनिस्ट ने इस बात को मानने से इनकार करते हुए बताया है, कि दही काफी पोस्टिक आहार है। जिस में कैल्शियम, प्रोटीन,विटामिन b12,विटामिन b2, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व के गुण मौजूद होते हैं।

हम आपको बता दें कि दही में काफी महत्वपूर्ण बैक्टीरिया जैसे- लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस, लैक्टोकोकस लैक्टिस, लैक्टोकोकस लैक्टिस क्रेमोरिस जैसे बेहतरीन गुण मौजूद होता हैं। ऐसे में सर्दियों में दही का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है सर्दी हो या गर्मी दही हमेशा फायदेमंद रहता है सर्दियों में भी दही का सेवन पेट से जुड़ी समस्याएं को दूर करता है दही के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है जिस से एसिडिटी नहीं होती है और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती है।

दही का सेवन हमारे शरीर के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। दही खाने से हमारी स्किन में नेचुरल ग्लोइंग निखार आती है। जिन लोगों को भी एक्ने और मुंहासे जैसी समस्याएं हैं। उनके लिए दही का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि दही के सेवन से चेहरे पर मुंहासे और दाग धब्बे भी दूर हट जाते हैं।