जेल में तैनात तीन महिला पुलिसकर्मियों को जेल में ही बंद पुरुष कैदियों से प्रेम हो गया। इसके बाद तीनों महिला पुलिसकर्मियों को कैदियों के साथ इंटिमेट होने के जुर्म में सजा दी दी गई। अब जेल के कर्मचारियों को इस बात की ट्रेनिंग दी जा रही की वे जेल के कैदियों के साथ किसी प्रकार का रिश्ता न बनाएं।

आपको बता दें कि जेल में तैनात महिला पुलिस अधिकारी जेनिफर गावेन, आयशा गन, एमिली वाटसन को कैदियों के साथ इंटिमेंट होने के जुर्म में सजा हुई है। इन तीनों महिला पुलिस अधिकारियों की आयु 26 से 27 वर्ष के बीच है। यह मामला ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बर्वेन से सामने आया है। यहां पर सी कैटेगिरी के कैदियों को रखा जाता है। इस जेल के अंदर 2100 कैदियों को रखे जाने की क्षमता है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद अब जेल के 500 कर्मचारियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है ताकी वे कैदियों के संपर्क में न आएं।

महिला पुलिसकर्मी को 8 माह की जेल

आपको बता दें कि महिला पुलिसकर्मी जेनिफर गावेन को 8 माह की जेल की सजा हुई है। आज जेल के कैदी एलेक्स कॉक्सन को स्नैपचैट के माध्यम से प्राइवेट तस्वीरें भेजती थीं। इसके अलावा जेनिफर एलेक्स को किस करते हुए भी पकड़ी गई थी। इन दोनों का संबंध अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक चला था।

इससे पहले महिला पुलिस अधिकारी आयशा गन खुर्रम रज्जाक के साथ इंटिमेट हुई थीं। खुर्रम 12 वर्ष की जेल की सजा काट रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आयशा गन ने खुर्रम को कई कॉल किये थे तथा अश्लील बातें की थीं। जब आयशा बैडरूम की तलाशी ली गई तो पुलिस अधिकारीयों को वहां से ऐसी तस्वीर मिली। जिसमें ये दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। इसके अलावा एक तीसरी महिला पुलिसकर्मी एमिली वाटसन को भी दंडित किया गया है। उन पर आरोप है की उन्होंने कैदी जॉन मैक्गी के साथ संबंध बनाये थे।

जेल कर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

जेल के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि जेल के अधिकतर कर्मचारी अपने कार्य के प्रति ईमानदार हैं। यदि भविष्य में कोई नियम तोड़ेगा तो उसको सजा देने से पहले ज्यादा नहीं कशा जाएगा। इसी क्रम में पिछले कई माह से जेल कर्मचारियों को भ्रष्‍टाचार निरोधक ट्रेनिंग दी जा रही है।