बढ़ती महंगाई के इस समय में आम लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि अब रोजमर्रा का सामान पहले से सस्ता हुआ है। बता दें कि इस बारे में सरकार ने आकड़े भी जारी किये हैं। जिनसे पता लगता है की पहले से महंगाई की दर में कितने फीसदी कमी आई है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कीखाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ते जा रहें हैं। जिसके कारण आम आदमी का बजट बिगड़ता जा रहा है। इसी को लेकर सरकार ने अब आकड़े जारी किये हैं। जिनसे पता लगता है कि महंगाई अब पहले से कम होती जा रही है।

नीचले स्तर पर आई खुदरा मुद्रास्फीति

आपको बता दें कि वर्तमान में खुदरा मुद्रास्फीति एक वर्ष के नीचले स्तर पर आ चुकी है। यह अब 5.72 फीसदी पर आ गई है। आकड़ो के अनुसार यह खाने पीने की वस्तुओं के दामों में आई कमी के कारण नीचले स्तर पर आई है। जानकारी दे दें की 2022 में मुद्रास्फीति 5.88 फीसदी थी। इसके बाद यह दिसंबर 2021 में 5.66 फीसदी हो गई थी। सरकारी आकड़ो के अनुसार दिसंबर 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 4.19 फीसदी रही है। ज इससे पिछले माह अक्टूबर में यह 4.67 फीसदी थी।

नवंबर 2022 से 6 फीसदी नीचे आई मुद्रास्फीति

आपको जानकारी दे दें की खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2022 से रिजर्व बैंक के संतोषजनक 6 फीसदी से ऊपर रही है। लेकिन नवंबर में यह घटकर 5.88 फीसदी रह गई ओर इसके बाद में दिसंबर में यह ओर ज्यादा घटकर 5.72 फीसदी तक आ पहुंची।

इतनी सस्ती हुई खाद्य सामग्री

बता दें कि देश के शहरों में खाद्य महंगाई की दर 2.80 फीसदी रह गई है। जब की बीते नवंबर 2022 में यह 3.69 फीसदी थी। इसके अलावा साग सब्जियों की महंगाई दर 15.08 फीसदी पर आ चुकी है जब की फलों पर महंगाई दर मात्र 2 फीसदी पर आ पहुंची है। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर वर्तमान में 8.51 फीसदी है। अंडे तथा मसालों पर महंगाई दर क्रमशः 6.91 फीसदी तथा 20.35 फीसदी है।