आपने कभी न कभी रोडवेज बस में सफर किया ही होगा। रोडवेज बसों का प्रत्येक राज्य का अपना निगम होता है। जिसके अनुसार ये सभी बसें राज्य में संचालित की जाती है। अलग अलग राज्यों के रोडवेज निगम अपने यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएँ देते हैं। जिनका लाभ लाखों लोग उठाते भी हैं। आज हम आपको राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं।

बता दें कि राजस्थान निगम से यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्टकार्ड मुफ्त में बनाया जाता है। जिसका प्रयोग मुफ्त रोडवेज यात्रा के लिए किया जा सकता है। इस कार्य को छात्र छात्रा, सम्मानित शिक्षक, वरिष्ठ नागरिकों आदि के लिए बनाया जाता है। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहें है कि आप किस प्रकार से इस स्मार्टकार्ड को बनवा सकते हैं तथा कैसे इसका लाभ ले सकते हो। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

यहां से करना होता है आवेदन

आपको बता दें कि यदि आपको राजस्थान परिवहन की बस का ट्रैवल कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जानकारी दे दें की इस कार्ड को आरएफआईडी। अब आरएफआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा चुका है। अतः अब इस कार्ड को कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से बनवा सकता है। इस कार्ड में अब 41 श्रेणियां बना दी गई हैं। जिनके अंतर्गत यह कार्ड बनवाया जा सकता है।

RFID कार्ड के लिए इस प्रकार से करें आवेदन

सबसे पहले आपको राजस्थान परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होता है। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से मांगी गई जानकारियां भरनी होती हैं। इसके बाद में आपको नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। अब आपके सामने एक फार्म खुल जाता है। जिसमें मांगी गई जानकारी आपको भरनी होती हैं। अब आपको सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।