हमारे देश की सरकार देश के गरीब तथा आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती हैं। गरीब वर्ग का आम आदमी सक्षम बन सके इसलिए ही अब सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि दिसंबर 2022 तक सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर 28 करोड़ से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

मुफ्त में मिलती है बीमा सुविधा

वर्तमान में सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान कर रही है। आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का बीमा दिया जाता है। इस बीमा स्कीम में श्रमिकों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होता है। यदि किसी दुर्घटना में किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है या वह पूर्ण रूप से दिव्यांग हो जाता है तो उसको सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है। यदि श्रमिक आंशिक रूप से दिव्यांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

आधार कार्ड सहित ये चीजें हैं आवश्यक

यदि कोई श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है तो उसके पास में आधार कार्ड होना आवश्यक है साथ ही आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना आवश्यक है। यदि श्रमिक के पास में आधार कार्ड से जुड़ा एक्टिव नंबर नहीं है तो उसको अपने नितकतम CSC केंद्र से संपर्क करना चाहिए। यहां श्रमिक को बायोमेट्रिक से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आपका नंबर भी यही अपडेट हो जाता है।

ई-श्रम पोर्टल पर ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आपको सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। यहां आपको “ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन” ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। अब आपको आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा भरना होता है। इसके बाद में आपको Sand OTP ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद OTP दर्ज करें। अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फार्म खुल जाता है। इसके बाद आपको मांगी गई सभी डिटेल भरनी होती है। इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाता है।