Male Fertility: प्रेग्नेंट होने के लिए अक्सर जिम्मेदार महिलाओं को ठहराया जाता है। इसलिए तो आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि महिलाओं के लिए मां बनने का सही उम्र होता है। अगर वो इस समय में माँ नहीं बन पाती है तो आगे चल कर उन्हें बहुत दिक्क्त होती है। लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि ऐसा सिर्फ महिलाओं के साथ नहीं पुरुषों के साथ है। दरअसल पुरुषों के साथ भी ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ साथ उनमे भी स्‍पर्म की क्‍वालिटी घटने लगती है। इसके वजह से उनके फीमेल पार्टनर को कंसीव करने में बहुत प्रॉब्लम आती है।

जानिए किस उम्र में बनना चाहिए पिता

आपकी जानकारी के लिए बता दे पिता बनने के लिए पुरुष की सही उम्र जानना बहुत सारी चीज़ों पर निर्भर करता है।
होता ये है कि पुरुष जब 30 की उम्र के हो जाते है तो उसके बाद बढ़ते उम्र के हर साल टेस्‍टोस्‍टेरोन का लेवल 1 पर्सेंट कम होता रहता है। कई सारे पुरुषों में तो ये भी देखा गया है कि 35 उम्र के बाद पुरुषों में स्‍पर्म काउंट कम होने लगता है।

ये भी है एक बड़ा फैक्टर

दरअसल स्‍पर्म काउंट के बाद भी पुरुषों के फर्टिलिटी रेट को स्‍पर्म की स्पीड ही प्रभावित होती है। होता ये है कि एग को फर्टिलाइज होने के लिए स्‍पर्म को फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचने की जरूरत पड़ती है. जब पुरुष की उम्र 25 साल की होती है तो उनके स्‍पर्म की स्पीड तेज़ होती है.

अक्सर ऐसा होता है कि 35 साल की उम्र के बाद फीमेल पार्टनर प्रेगनेंट हो भी जाती है लेकिन इसमें कुछ गड़बड़ी भी आ सकती है. और पुरुष की फर्टिलिटी को तो स्‍मोकिंग, ड्रिंकिंग, टाइट अंडरवियर जैसी आदत भी फर्टिलिटी पर असर डालती है।