नई दिल्ली। दुनिया का सबसे जहरीला जीव माना जाने वाला सांप बेहद ही खतरनाक माना जाता है। सके सामने आने से भी लोग दहशत में जाते है। जल थल में रहने वाला जीव से इंसान ही नही जानवर तक नजदीक आने से डरते है।
बैसे तो सांप की कई प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें कोई जहरीली होती है तो किसी में जहर कम होता है। लेकिन इन वैषिले सापों के गुणों को पहचानना काफी मुश्किल है। क्योकि ये जितने शांत होते है। उतने ही थोड़ी से भी हरकत होने पर ये काफी खतरनाक भी बन जाते है। लेकिन कुछ लोगों के इनके बीच रहना भी पसंद आता है।
ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप को एक इंसान कांच की गिलास में अपने हाथों से पानी पिलाता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट thebeautifulshorts पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जहरीले कोबरा को ग्लास से पानी पिलाता नजर आया। कोबरा सांप भी ऐसे पानी पी रहा था जैसे कई दिनों का प्यासा हो। इतनी ही नही पास बैठा शख्स भी निडरता से सांप के करीब है। और जहरीला सांप भी उसके सामने कोई हरकत नही कर रहा है।
गिलास में मुंह डालकर कोबरा ने बुझाई प्यास
वायरल वीडियो में खतरनाक कोबरा सांप गिलास में मुँह डालकर गटा गट पानी पीते नजर आ रहा है। शख्स के इतने करीब रहकर सांप को पानी पीते कम ही लोगों ने ही देखा होगा। हैरान कर देने वाले इस वीडियो में सांप बड़े ही ठाठ के साथ गिलास के अंदर मुँह डालकर अपनी प्यास बुझाते नजर आ रहा है और उस गिलास को एक शख्स अपने हाथों से पकड़ा हुआ है जो बिना डरे जहरीले कोबरे को पानी पीला रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही लोग कोबरा के साथ बैठे शख्स की हिम्मत को देखकर दंग हो रहे है।