नई दिल्ली। सोशल मीडिया की स्टार बनी धौली मीणा अपनी भारतीय संस्कृति को जन जन तक फैलाने को लिए देश विदेश की यात्रा कर इनका प्रसार प्रचार तेजी के साथ कर रही हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। राजस्‍थान के दौसा जिले की बहू धोली मीणा ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से लेकर, फ्रांस और इटली सहित कई देशों की यात्रा की है। जहां वो राजस्थानी वेशभूषा लहंगा-लुगड़ी में नजर आईं।

धौली मीणा के पति लोकेश मीणा आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि धौली विदेशों में जहां भी जाती हैं लोग उनकी तारीफें करते नजर आते हैं। धोली मीणा विदेशों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करती है। और किसी भारतीय संस्कृति की मीठास के बारे में बताती है।

धोली मीणा ने कुछ देशों की यात्रा के दौरान वहां की तकनीकों के बारे में अपने देश मे आकर गांव गांव जाकर उन्हें सीखाया और बताया कि किस तरह से स्विट्जरलैंड, फ्रांस और इटली के किसान खेती और डेयरी दोनों कार्यों को करने में अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हैं। जिससे गांव के लोग भी उस तकनीक को सीखकर विकास कर रहे है।

धोली मीणा ने बताया कि देश विदेश की यात्रा करके हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।  हमारे देश व राज्य से वहां के लोग कई गुना आगे हैं।

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी लोकेश मीणा के साथ वो जब से विदेश गई है तब से वो लगातार विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है। वे लोगों को भारतीय संस्कृति के दायरे में रहने की अपील करती हैं, जिससे भारतीय संस्कृति का प्रभाव विदेश में भी जीवित रह सके।