आज हम आपको कलावा पेड़ पौधों पर क्यों बांधना होता है महत्व के बारे में बताएंगे। हम सभी जानते कि हमारे हिंदू धर्म में बहुत से पूजा पाठ होते हैं। वही बहुत से ऐसे पेड़ पौधे होते हैं। जिनका सबके जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका होता है। ऐसे में हम अक्सर देखते हैं कि किसी भी पूजा पाठ के बाद रक्षा सूत्र यानी कलावा को अपने हाथों में बांधा जाता है। ऐसे ही बहुत से पेड़ पौधे भी हैं। जिन पर कलावा का बांधना काफी शुभ माना जाता है।

ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में काफी चीजों में सुधार आता है। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण पौधों के बारे में हम आपको बताएंगे। जिस पर कलावे का बांधना काफी शुभ माना जाता है, और वह पेड़ भी काफी पवित्र और व्यक्ति के जीवन में असरदार साबित होता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसे कुछ पौधे है। जिनको इन चीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण और सही माना गया है।

पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को काफी शुद्ध माना जाता है। सभी का ऐसा मानना है कि इस पेड़ में ब्रह्मा विष्णु और भगवान शिव का स्थान मौजूद रहता है। इसके लिए पीपल का पेड़ बहुत पवित्र होता है। अक्सर लोग इसकी पूजा भी करते हैं। क्योंकि इसके पत्तों पर देवी देवताओं का वास माना जाता है। वही शास्त्रों के हिसाब से इस पेड़ का पूजा करना और इस पर कलावा बांधने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आती है। यदि कोई व्यक्ति इस पेड़ की पूजा करता है, और इस पर कलावा बंधता है। तो उसके जिंदगी में खुशियां आती है। साथ ही धन दौलत और सकारात्मक ऊर्जाए भी बनी रहती हैं। इसलिए इस पर कलावा बांधने काफी शुभ माना जाता है।

तुलसी पौध

तुलसी का पौधा जो काफी पवित्र पौधा होता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का रूप देखा जाता है। तुलसी के पौधों को अक्सर घर के आगे या घर के आंगन में लगाकर लोग इसकी पूजा करते हैं। वही तुलसी के पौधे पर कलावा बांधना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस पर कलावा बांधता है। तो उसके घर में खुशियां और सुख समृद्धि बनी रहती है। वही व्यक्ति पर कोई कष्ट या नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं होती है।

बरगद का पेड़

हिंदू धर्म में बरगद का पेड़ काफी शुभ माना जाता है। खास करके यह पेड़ महिलाओं के लिए काफी पवित्र पेड़ माना गया है । अक्सर सुहागन महिलाएं इस पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि कोई भी सुहागन महिलाएं अगर इस पेड़ का पूजा करती है। तो उसका सुहाग बना रहता है। साथ ही उसके सुहाग पर आई कोई भी बुरा साया दूर होता है। इसके साथ ही मृत्यु जैसे योग भी टल जाते हैं। इसलिए अक्सर सुहागन महिलाएं इस पेड़ की पूजा करती हैं, और इस पर कलावा बांधी हैं। जिसको सुहाग की रक्षा के लिए काफी शुभ माना जाता है।

शामी का पौधा

शमी का पौधा काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी पर साढ़ेसाती का प्रकोप चल रहा है। या शनि ग्रह लगा हुआ है। तो ऐसे में इसकी पूजन करके इस पर कलावा बांधना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इस की पूजा करता और इस पर कलावा बांधा है। तो शनि भगवान खुश होते हैं। साथी ही राहु के दुष्प्रभाव भी खत्म हो जाते हैं। तो शमी के पौधे पर कलावा बांधकर आप अपने शनि ग्रह को हटा सकते हैं। क्योंकि इससे शनि भगवान काफी प्रसन्न होते हैं।

केले का पेड़

हिंदू धर्म के हिसाब से केले के पेड़ को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए बहुत से पूजा पाठ में केले के पेड़ या उनके पत्तों का इस्तेमाल भी किया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। यदि कोई व्यक्ति इस पेड़ की पूजा करता है और इस पर कलावा बांधता है। तो यह काफी अच्छा माना जाता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उस व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।