Used Car: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कार Mahindra Bolero को आप सिर्फ 3,10,000 रुपए में खरीद सकते हैं। ऐसे समय में जबकि कोरोना और लॉकडाउन के चलते अनगिनत बिजनेस बंद हो गए, लाखों-करोडो़ं लोगों की आजीविका छिन गई, देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने घाटे को पूरा करने के लिए गाड़ियों की कीमत को आश्चर्यजनक रूप से घटा रही हैं। आप भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और अपनी मनचाही गाड़ियों को बहुत ही सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

क्यों खास है Mahindra Bolero

महिन्द्रा की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक Mahindra Bolero का मेंटेनेंस लगभग जीरो है लेकिन पॉवर और परफॉर्मेंस की बात की जाए तो बहुत ही आसानी से दूसरी गाड़ियों को पीछे छोड़ देती है। यह खड़ी चढ़ाई पर भी चढ़ जाती है। आप इसे अपनी पर्सनल कार अथवा कॉमर्शियल टैक्सी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। यही कारण है कि Mahindra Bolero की इतनी ज्यादा डिमांड है। यहां आप जानेंगे कि किस तरह Mahindra Bolero को 3.60 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।

Mahindra Bolero BS IV

महिन्द्रा की यह Mahindra Bolero कार 2013 का डीजल मॉडल है और BS IV स्टैंडर्ड को पूरा करता है। यह Droom.in पर बेचने के लिए लिस्ट की गई है। यह कार अभी तक 1,22,345 किलोमीटर चल चुकी है और इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसे सैकंड ओनर द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार की कीमत वेबसाइट पर 3,10,000 रुपए रखी गई है।

Mahindra Bolero SLE

यह कार भी Droom.in पर बेचने के लिए लिस्ट की गई है। इस गाड़ी को 2018 में शोरूम से बाहर निकाला गया था। यह गाड़ी भी डीजल मॉडल में उपलब्ध है और इसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसे फर्स्ट ओनर द्वारा बेचने के लिए लिस्ट करवाया गया है। इस कार को बेचने के लिए 3,25,000 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है।