हमारे देश के युवाओं में बाइक को लेकर अलग ही क्रेज है, इसका फायदा उठाते हुए टू-व्हीलर कंपनियां दमदार बाइकों को निकालने की रेस में लगी हुई हैं। ऐसे में युवा भी एडवांसड फीचर्स वाली बाइकों की डिमांड कर रहे हैं।
इस रेस में Bajaj कंपनी ने पीछे नहीं रहने का फैसला लेते हुए एक एडवांसड फीचर्स वाली बाइक को लांच करने की घोषणा की है। बता दें कि कंपनी ने देश में पहली CNG बाइक को बनाने का काम शुरू कर दिया है, और इसका प्रोडेक्शन औरंगाबाद प्लांट में किया जा रहा है।
बजाज ऑटो के एग्जक्यूटिव डॉयरेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि CNG क्लीनर डीजल की तुलना में ज्यादा एफिशियंट है, और CNG नेगलिजिबल पार्टिकुलर मैटर एमिशन के कारण डीजल की तुलना में ज्यादा क्लीन फ्यूल है। इसलिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में LPG, CNG, इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल जैसे मॉडल को शामिल करने का फैसला लिया है। बता दें कि कंपनी और देश की पहली CNG बाइक प्लेटिना हो सकती है, जिसका कोडनेम ब्रुजर E101 है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को आने वाले साल तक लांच कर देगी, इसके कुछ प्रोटोटाइप भी बनाए जा रहे हैं। लेकिन कंपनी ने इस बारे में अभी कुछ भी ऑफिशियली नहीं बताया है। एग्जक्यूटिव डॉयरेक्टर राकेश शर्मा ने आगे यह भी कहा कि, पिछले कुल सालों से कंपनी देश के आयात बिल को कम करने और प्रदूषण मुक्त करने की चुनौतियों में लगे हुए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि, हम निश्चित रूप से अपने पोर्टफोलियो में क्लीनर फ्यूल के वाहनों का विस्तार करना चाहते हैं, जिसमें ईवी, इथेनॉल, एलपीजी और सीएनजी का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है। कंपनी प्रति साल CNG बाइक की शुरूआती प्रोडेक्शन योजना में करीब 1 से 1.20 लाख वाहनों का उत्पादन शुरू करने जा रही है, जिसको लगभग 2 लाख यूनिट तक बढाया जा सकता है।
